अयोध्या- श्रद्धालुओं को मिलेगा नया अनुभव, 17 मिनट में दिखेगी हनुमान की गाथा, 7डी गैलरी तैयार

Spread the love

रामनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं को अब एक नया और अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव मिलने जा रहा है। यहां तैयार की गई अत्याधुनिक 7डी गैलरी में महज 17 मिनट में भक्तों को पवनपुत्र हनुमान की वीरता, भक्ति और पराक्रम की संपूर्ण गाथा देखने को मिलेगी। इस आधुनिक गैलरी में एक बार में करीब 30 श्रद्धालु बैठकर दिव्य अनुभव का आनंद ले सकेंगे। विशेष तकनीक से तैयार यह प्रस्तुति दर्शकों को ऐसा अनुभव देगी मानो वे स्वयं हनुमान जी के जीवन प्रसंगों के साक्षी बन रहे हों।

17 मिनट के प्रस्तुतीकरण में हिंदी व अंग्रेजी में हनुमान की गाथा को प्रस्तुत किया जाएगा। इस गाथा में कई ऐसे दृश्य दिखाए जाएंगे जो स्पेशल इफेक्ट से जीवंत होते नजर आएंगे। उड़ते हुए हनुमान का संजीवनी बूटी लाना, समुद्र लांघना, लंका दहन जैसे प्रसंगों को प्रभावशाली ध्वनि व प्रकाश प्रभावों के साथ प्रस्तुत किया जाएगा। गैलरी का निर्माण कार्य पूरी तरह से पूरा हो चुका है और इसका ट्रायल भी सफलतापूर्वक संपन्न कर लिया गया है।

खास बात यह है कि फ्रांस के तकनीकी विशेषज्ञों की टीम ने अयोध्या में पांच दिन तक रुककर इसकी बारीकी से जांच और परीक्षण किया, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतरीन और त्रुटिरहित अनुभव मिल सके। अब इस महत्वाकांक्षी परियोजना के शुभारंभ के लिए ट्रस्ट की अंतिम मंजूरी का इंतजार है। जैसे ही हरी झंडी मिलेगी, यह 7डी गैलरी आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दी जाएगी। आस्था और आधुनिक तकनीक का यह अनूठा संगम न केवल श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगा, बल्कि अयोध्या के आध्यात्मिक पर्यटन को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

और पढ़े  अयोध्या- जगद्गुरु स्वामी राघवाचार्य महाराज के संकल्प से अयोध्या में साकार हुआ भगवान विट्ठल का प्रथम भव्य मंदिर, प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव बना आस्था का महाकुंभ

रामकथा संग्रहालय के निदेशक डॉ. संजीव सिंह का कहना है कि 7डी गैलरी संकट मोचन बनकर तैयार हो चुकी है। फ्रांस से आई तकनीकी विशेषज्ञों की टीम ने यहां पांच दिन रहकर गैलरी का तकनीकी परीक्षण किया है। सबसे महत्वपूर्ण गैलरी का साउंड सिस्टम रहा, जिससे कई बार चेक किया गया। गैलरी के दरवाजे हैदराबाद से बनकर आए हैं, यह गैलरी पूरी तरह से साउंड प्रूफ है। फ्रांस की टीम ने प्रशिक्षण के बाद अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी है। अब ट्रस्ट की मंजूरी का इंतजार है, इसके तुरंत बाद यह गैलरी श्रद्धालुओं के लिए खोल दी जाएगी।


Spread the love
  • Related Posts

    CM बनने की कामना वो भी अखिलेश यादव की..201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर आ रहे बॉबी

    Spread the love

    Spread the love समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने की मनोकामना को लेकर हरिद्वार से 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर चल रहे रेसलिंग खिलाड़ी बॉबी…


    Spread the love

    गाजियाबाद- 5000 करोड़ का घोटाला: दो कंपनियों पर लगे आरोप, ऐसे चल रहा था पूरा खेल, 10 लोगों पर केस

    Spread the love

    Spread the love कवि नगर थाने में वैदिक आयुरक्योर कंपनी और एक्सिस ई-कॉर्पोरेशन के खिलाफ पांच हजार करोड़ रुपये के बड़े घोटाले का मामला दर्ज किया गया है। अधिवक्ता महेश…


    Spread the love