Ayodhya: भक्तजन फूल बंगला झांकी का दर्शन कर हुए निहाल, दशरथ महल में हुआ भव्य आयोजन

Ayodhya: भक्तजन फूल बंगला झांकी का दर्शन कर हुए निहाल, दशरथ महल में हुआ भव्य आयोजन

बिंदु संप्रदाय की प्रधान पीठ दशरथ महल में बुधवार देर रात फूल बंगला महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। बिंदुगद्याचार्य महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य की अध्यक्षता में सजी झांकी देर रात तक संतों व भक्तों को मंत्रमुग्ध करती रही। विभिन्न प्रकार के करीब 10 क्विंटल फूलों से सजी झांकी का दर्शन कर भक्त निहाल होते रहे।

बुधवार रात करीब नौ बजे धनुषधारी भगवान की महाआरती के साथ शुरू हुए उत्सव का उल्लास रात चढ़ने के साथ ही बढ़ता गया। उत्कृष्ट कलाकारों की प्रस्तुतियों ने उत्सव की भव्यता को बढ़ा दिया। फूल बंगला में सोहै युगल रसिया… फूलन में सज धज कर युगल सरकार बैठे हैं… फूलों में सज रहे हैं श्री वृंदावन बिहारी… जैसे सुमधुर गीतों व भजनों ने भक्तों को आनंदित कर दिया।

प्रसिद्ध मृदंगाचार्य पंडित विजय रामदास, राम किशोर दास व मधुकरिया संत एमबी दास ने प्रस्तुतियां देकर सभी को विभोर कर दिया। महंत राम भूषण दास कृपालु ने कलाकारों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर महंत कमल नयन दास, महंत सुरेश दास, जगद्गुरु राम दिनेशाचार्य, महंत अवधेश दास, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में मौजूद संतों व भक्तों ने महोत्सव की भव्यता बढ़ाई।

और पढ़े  यूपी- सियासी हलचल: सपा के तीन बागी अब BJP के साथ, 14 को अमेठी में शक्ति प्रदर्शन और विधिवत सदस्यता ग्रहण
  • Related Posts

    मेरठ नीले ड्रम कांड में सजा: UP के इस जिले में मुस्कान को दी जा सकती है फांसी, यहीं है इकलौता महिला फांसीघर

    मेरठ के ब्रह्मपुरी के सौरभ हत्याकांड में दोषी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। सौरभ राजपूत की हत्या की दोषी पत्नी मुस्कान को…

    UP- दिव्या मित्तल ने नई पार्टी ‘जननीति भारत’ बनाने का किया एलान, 2027 का यूपी चुनाव लड़ेगी पार्टी

    पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपनी राजनीतिक पारी को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने ‘जननीति भारत’ नाम से नई राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा की है। यह पार्टी…