अयोध्या: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक पहुंचे अयोध्या,बोले- मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा की होगी जीत

Spread the love

 

 अयोध्या में रविवार को एक होटल के उद्घाटन पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक पहुंचे। यहां उन्होंने हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। प्रदेश के कल्याण और विकास के साथ लोगों के हित के लिए प्रभु हनुमंतलला के श्री चरणों में कामना की है। उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर में जब भी उपचुनाव घोषित होंगे। भाजपा की विजय सुनिश्चित है।

यहां उन्हें सर्किट हाउस में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक करनी थी। लेकिन, अपरिहार्य कारणों से इसे स्थगित करना पड़ा। अयोध्या एयरपोर्ट पर ही उन्होंने विभागीय अधिकारियों को महाकुंभ से लौटने वाले दर्शनार्थियों के साथ मकर संक्रांति और बसंत पंचमी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

समर्थकों ने उनका स्वागत किया

एयरपोर्ट पर मौजूद सीएमओ डॉ. संजय जैन ने बताया कि अयोध्या में आने वाले समय में होने वाले मेलों के लिए उपमुख्यमंत्री ने कई निर्देश दिए हैं, इनका पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। एयरपोर्ट पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और डिप्टी सीएम के करीबी करुणाकर पांडेय ने समर्थकों के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान डिप्टी सीएम ने भाजपा नेता करुणाकर को मिल्कीपुर उपचुनाव में पूरी ताकत के साथ जुटने की जिम्मेदारी सौंपी।


Spread the love
और पढ़े  राज्य में आज से आंधी-तूफान का दौर, पश्चिमी UP के ये जिले होंगे ज्यादा प्रभावित, बारिश की चेतावनी भी
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love