अयोध्या: अयोध्या में सीएम योगी,पंच नारायण महायज्ञ में शामिल हुए सीएम

Spread the love

प्रदेश के सीएम योगी रामनगरी अयोध्या पहुंचे।यहाँ पर उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन करने के बाद रामलला के दर्शन किया। इसके बाद धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के लिए अशर्फी भवन पहुंचे।उन्होंने अशर्फी भवन के पास मंडप में आयोजित पंच नारायण महायज्ञ में आहुति अर्पित की। इस मौके पर सीएम ने कहा कि श्रीहरि की कृपा से यह सृष्टि संचालित है। अयोध्या धाम त्रेतायुग की अवधारणा को जिंदा कर रहा है। विश्व मानवता को बचाना है तो सनातन धर्म को सुरक्षित रखना होगा। उन्होंने कहा कि.. जब वो कोलकाता दौरे पर गए थे पता चला कि औरंगजेब के वंशज आज यहां रिक्शा चला रहे हैं… सीएम योगी ने कहा कि सनातन विश्व मानवता सभ्यता को बचाने का कार्य करता है… अफगानिस्तान और पाकिस्तान आज दुर्गति की तरफ पहुंच चुके हैं… और जिस तरह से बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार हो रहा है… उसे भी बहुत जल्द विपत्तियों का सामना करना पड़ेगा… बता दें कि सीएम योगी महाकुम्भ को लेकर अयोध्या में संतों के साथ बैठक भी करेंगे… इसमें अयोध्या के प्रमुख संत महंत और जिले के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे… इसके बाद वो सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

 

 


Spread the love
और पढ़े  निर्दयी मां- मासूम को पानी में डुबोकर मारा, फिर पत्थर से कुचला चेहरा,मौत की पुष्टि करने तक आई मां
  • Related Posts

    राहुल गांधी ने श्रमिकों का समर्थन किया,बोले- यही है विकसित भारत का सच, जानें और क्या..

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कर्मचारियों के हिंसक प्रदर्शन पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने इसे…


    Spread the love

    नोएडा में आक्रोशित कर्मचारियों ने किया पथराव,सेक्टर 80 में पत्थरबाजी; पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कल हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद नोएडा के फेज 2 में प्रदर्शनकारी आज फिर से जमा…


    Spread the love