प्रदीप मिश्रा की कथा में अनियंत्रित भीड़,कई महिलाएं हुई चोटिल |

Spread the love

मेरठ के शताब्दी नगर में चल रही प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण के दाैरान भीड़ अनियंत्रित हो गई। एंट्री गेट पर धक्का मुक्की हो गई, इस दाैरान कई महिलाएं गिर पड़ीं। महिलाओं को हल्की चोटें भी आई हैं। बताया गया कि कथा का आज छठा दिन है। कल शनिवार को कथा का समापन होना है।

आज ढाई लाख पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
हर दिन जहां डेढ़ लाख श्रद्धालु कथा सुनने पहुंच रहे थे वहीं आज श्रद्धालुओं की संख्या ढाई लाख पहुंच गई। बताया गया कि व्यवस्था बनाने में काफी दिक्कत आई। भीतर की तरफ पंडाल पूरी तरह फुल हो गया, जबकि बाहर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हो गए थे। इनमें काफी संख्या में महिलाएं भी थीं। बाहर जमा श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी का माहाैल बन गया। इस दाैरान कई महिलाएं मामूली रूप से चोटिल हो गईं।

ये बोले आयोजक
हालांकि आयोजकों को कहना है कि कथा स्थल पर भगदड़ नहीं मची बल्कि बाहर ज्यादा संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, ऐसे में पंडाल के बाहर जमा श्रद्धालुओं की व्यवस्था बनाने में परेशानी हुई। इस दाैरान कुछ महिलाएं गिर गईं। बताया गया कि कथा स्थल के सभी पंडाल फुल हो चुके थे। जितनी जनता पंडाल के अंदर थी, उससे ज्यादा पंडाल के बाहर रही। आखिरी दिनों में कथा में शामिल होने के लिए दूर दूर से श्रद्धालु पहुंचे थे। जगह फुल होने के कारण कई जगह बैरिकेडिंग की गई।
गुरुवार को कथा में बोले प्रदीप मिश्रा, मिट नहीं सकती सनातन की सुगंध
शताब्दीनगर में चल रही शिव महापुराण कथा में गुरुवार को कथा व्यास पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि परमात्मा ने जो भी अवसर दिए हैं, उनका सदुपयोग करें। अगर सदुपयोग कर लिया तो फिर कोई आपको गिराने वाला नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म दैवीय सुगंध है। सनातन की सुगंध को कोई मिटा नहीं सकता। कथा में महामंडलेश्वर अनंतदास महाराज (फ्लाइट बाबा) भी पहुंचे। पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने व्यास पीठ का पूजन किया। पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि अगर कोई असमर्थ बालक या बालिका को शिक्षा दिलवा सके तो इससे बेहतर कोई दान नहीं है।

और पढ़े  अतीक अहमद के छोटे बेटे की मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जा रहा था आबान

महीने में एक शिवरात्रि, वर्ष में बारह शिवरात्रि और महाशिवरात्रि आती है, वहीं शिव कथा के मध्य में नित्य ही शिवरात्रि आती है। कथा से पूर्व वीआईपी पंडाल से कुर्सी हटा दी गई। कुर्सी हटाने पर उन्होंने कहा कि बहुत प्रसन्नता हो रही वीआईपी वालों के घुटने मेरे भोले बाबा ने सही कर दिए हैं। सभी नीचे जमीन पर आराम से बैठे हैं।

कथा व्यास ने कहा- चींटी से एकजुट होना सीखें, सीएम के नारे का भी किया जिक्र
कथा व्यास ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने भी नारा दिया है- बंटोगे तो कटोगे। यह संदेश सबको साथ जोड़ने के लिए है। उन्होंने कहा कि सभी समूह में रहें। चींटी भी हमें ज्ञान देती हैं। चींटियां समूह में चलती हैं। इसलिए चींटी से एकजुट होना सीखें। वे एकजुट होकर कचरे में भी शक्कर का दाना निकाल लेती हैं।

अंतिम दिन व्यवस्था बनाने में छूटे आयोजकों के पसीने
कथा के दौरान छठे दिन भारी भीड़ से अव्यवस्था हावी रही। भीड़ अधिक होने के कारण हर तरफ बैरिकेडिंग की गई थी। वीवीआईपी कार्ड धारकों को गेट नंबर 1 से अंदर भेजा जा रहा था। इसी दौरान काफी संख्या में महिलाएं इस गेट की ओर चली आईं। पुलिस ने इस गेट से महिलाओं को जाने से रोका तो इसी दौरान कुछ महिलाएं पीछे लौटते समय नीचे गिर गईं।

नीचे गिरी महिलाओं को अन्य श्रद्धालुओं ने उठाया। इसी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे कथा में भगदड़ की अफवाह फैल गई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि कथा में किसी तरह की कोई भगदड़ नहीं मची है। कोई घायल नहीं हुआ है, कथा सुचारू रूप से चल रही है। भगदड़ की सूचना अपवाह है। एसपी क्राइम भी माैके पर माैजूद हैं।

और पढ़े  दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान का लिंटर भरभराकर गिरा, मां-बेटे समेत 3 की मौत, छह लोग घायल
डीएम व कमिश्नर भी माैके पर पहुंचे 
जिलाधिकारी दीपक मीणा भी माैके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि भगदड़ की सूचना अफवाह है, वहीं पीएमओ ने भी इस पर संज्ञान लिया है। फिलहाल कथास्थल पर सबकुछ व्यवस्थित है। अधिकारियों का कहना है कि आज श्रद्धालु कुछ ज्यादा थे। धक्का-मुक्की में एक-दो महिला गिरी थी, हालांकि कोई हताहत नहीं है। सुरक्षा की दृष्टि से 150 कैमरे लगाए गए हैं। पुलिस माैके पर माैजूद है। डेढ़ लाख से भी ज्यादा संख्या में श्रद्धालु आज पहुंचे हैं। सब कुछ व्यवस्थित है, कथा जारी है। अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे भी कथास्थल पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था देखी। एडीजी ध्रुव कांत ठाकुर भी मौके पर पहुंचे है।

कथा के मुख्य यजमान संदीप गोयल ने कहा कोई घायल नहीं हुआ, सभी सुरक्षित हैं। भगदड़ नहीं मची।


Spread the love
  • Related Posts

    हाईकोर्ट ने दिया आदेश- अतीक के बेटे उमर को छोटे भाई के जनाजे में शामिल होने के लिए मिली पैरोल

    Spread the love

    Spread the loveइलाहाबाद हाईकोर्ट ने भाई अबान अहमद की मिट्टी में शामिल होने के लिए जेल में बंद अली अहमद और उमर अहमद को पैरोल पर रिहा करने का आदेश…


    Spread the love

    BJP नेता को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, महिला-अधिवक्ता पर रिपोर्ट दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveअलीगढ़ में भाजपा नेता को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाए गए। इसके बाद वीडियो…


    Spread the love