अयोध्या- नगर विधायक ने अपने पिता की पुण्यतिथि पर गरीबों को भोजन करा दिया कंबल

Spread the love

अयोध्या- नगर विधायक ने अपने पिता की पुण्यतिथि पर गरीबों को भोजन करा दिया कंबल

स्व० डॉक्टर कांतिलाल गुप्ता की पुण्यतिथि आज नयाघाट अयोध्या पर भोजन करा जरूरतमंदो को कंबल वितरण के साथ संपन्न हुई।
नगर विधायक अयोध्या के स्वर्गीय पिता डॉक्टर कांतिलाल गुप्ता प्रसिद्ध होम्योपैथिक डॉक्टर के रूप में कार्यरत रहे और समाज के गरीबों, निचले तबके की हर संभव सहायता करते रहे।
उन्होंने अपने जीवन काल में हजारों मरीजों का निशुल्क इलाज कर मानवता ही सेवा है का ध्येय चरितार्थ किया।
नयाघाट पर आयोजित पुण्यतिथि में सैकड़ो गरीबों को भोजन कराया गया, तत्पश्चात जरूरतमंदों को कंबल भी वितरित किया गया।
इस अवसर पर बोलते हुए नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि हमें हमेशा अपने पूर्वजों से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके बताएं रास्ते पर चलना चाहिए, क्योंकि घर के जो वृद्ध होते हैं उनमें हमसे आपसे ज्यादा अनुभव होता है और उनके अनुभव के द्वारा हम अपने सामाजिक ताने-बाने को अच्छे से बुन सकते हैं।
उन्होंने युवाओं को नसीहत देते हुए कहा कि सदैव अपने परिवार के बुजुर्गों की सम्मान करते हुए सेवा करनी चाहिए क्योंकि जीवन भर वह आपको पालते हैं, वृद्धावस्था में हमें उनकी देखभाल करनी चाहिए।
इस अवसर पर उपस्थित कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं, समाजसेवियों या नागरिकों ने डॉक्टर कांतिलाल जी से संबंधित विचार प्रस्तुत किये व उनके जीवन पर प्रकाश डाला।


Spread the love
और पढ़े  उत्तरप्रदेश से बड़ी खबर- यमुना नदी में नाव पलटने से 10 लोगों की मौत,यमुना में पांटून पुल से टकराई नाव, 25 लोग थे सवार, बचाव दल ने 15 को बचाया
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *