अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी- सपा को नहीं थी अयोध्या का विकास कराने की फुर्सत..,आज पूरी तरह बदल गई रामनगरी

Spread the love

 

 

रामनगरी अयोध्या में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। उन्होंने रामलला और हनुमानगढ़ी जाकर दर्शन किए। इसके बाद हनुमान कुंड रविदास मंदिर भी पहुंचे। यहां संत रविदास और भगवान बुद्ध के साथ आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पार्पित किए। इस मौके पर मंदिर के महंत बनवारी दास ने स्मृति चिन्ह देकर सीएम का स्वागत किया।

सीएम योगी ने एक करोड़ 15 लाख की लागत से निर्मित सत्संग भवन को जनता को समर्पित किया। 37 जातीय मंदिरों के श्रीमहंतों से भी मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी, तो उन्हें अयोध्या के विकास की फुर्सत नहीं थी। सपा शासन में यहां एयर कनेक्टिविटी का कोई नामोनिशान नहीं था। रेलवे की सिंगल लाइन थी। बसों की सुविधा नहीं थी।

आज देश ही नहीं दुनिया को भी यहां का पता पूछने की जरूरत नहीं

सीएम योगी आगे ने कहा कि अयोध्या में आज सब कुछ बदल गया है। आज यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर का बस स्टेशन है। फोर लेन और सिक्स लेन की कनेक्टिविटी है। पहले लोग पूछते थे अयोध्या कहां है? आज देश ही नहीं दुनिया को भी यहां का पता पूछने की जरूरत नहीं है।

अपने संबोधन में सीएम ने आगे कहा कि जिस तरह रविदास मंदिर का विकास कराया गया है। इसी तर्ज पर वाल्मीकि और पासी समेत अन्य जातीय और समाज के मंदिरों का स्वरूप भी बदला जा रहा है। सुंदरीकरण करके वहां पर जन सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।

और पढ़े  गोकशी रोकने में 3 दरोगा समेत छह पुलिसकर्मी रहे नाकाम, एसएसपी ने कर दी ये सख्त कार्रवाई

राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया

संत रविदास के चरणों में नमन करते हुए सीएम ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता सबको जोड़कर आगे बढ़ाने की है। हर समाज की एकजुटता जरूरी है। सभी समाज के महापुरुषों के योगदान के प्रति सरकार कृतज्ञता ज्ञापित कर रही है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया। राम मंदिर निर्माण की प्रगति से भी रूबरू हुए।


Spread the love
  • Related Posts

     देहरादून: हवालात में पीआरडी जवान की मौत का मामला, डॉक्टरों का पैनल कर रहा पोस्टमार्टम

    Spread the love

    Spread the loveरायपुर थाने में पुलिस कस्टडी के दौरान पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत हो गई। जवान का शव  शनिवार को कंबल से बने फंदे में लटका मिला। घटना के…


    Spread the love

    मैनाठेर कांड- 300 तारीखें, 22 गवाह और 26 दस्तावेज, 47 पेज में दोषियों के गुनाह, 16 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा

    Spread the love

    Spread the loveमैनाठेर बवाल के दोषियों को आजीवन कारावास की सजा के पीछे मजबूत चार्जशीट, दमदार पैरवी और गवाही अहम रही। इस केस में तीन सौ तारीखें पड़ीं। 22 गवाह…


    Spread the love