अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी ने किए रामलला के दर्शन,मंदिर निर्माण की प्रगति के बारे में जाना, हनुमानगढ़ी महंत से लिया आर्शीवाद

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले हनुमंतलला के दरबार में हाजिरी लगाई। इसके बाद राम मंदिर जाकर रामलला के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की। रामलला की आरती भी उतारी। उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए चल रहे कार्यों को देखा। कार्यदाई संस्था के इंजीनियरों ने उन्हेंं निर्माण कार्यों की प्रगति बताई। सीएम करीब 20 मिनट तक रामलला के दरबार में रहे।

इससे पहले सीएम योगी का रामकथा पार्क स्थित हैलीपेड पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। रामकथा पार्क से सीएम योगी सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचे। जहां रामभक्त संकटमोचन हनुमान के दरबार में हाजिरी लगाई और प्रदेश के कल्याण की कामना की। सीएम ने दर्शन-पूजन के उपरांत निकलते समय आमजन का अभिवादन भी स्वीकार किया।

 

मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी में संतों से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री सबसे पहले गद्दीनशीन महंत प्रेमदास महाराज से मिले और उनका आशीर्वाद लिया। गद्दीनशीन के शिष्य महंत डॉ़ महेश दास ने सीएम योगी का अभिनंदन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री यहां मौजूद पुजारी रमेश दास, राजू दास समेत अन्य संतों से भी मिले और उनका हालचाल जाना।

हैलीपैड पर मुख्यमंत्री का स्वागत करने वालों में विधायक वेदप्रकाश गुप्ता, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, विधायक अभय सिंह, पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, अभिषेक मिश्र समेत अन्य शामिल रहे।

 

गद्दीनशीन ने मुख्यमंत्री को किया आमंत्रित

गद्दीनशीन महंत प्रेमदास ने हनुमानगढ़ी पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ को हनुमत कथा मंडपम के उद्घाटन कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया। हनुमानगढ़ी के पंचों की ओर से गद्दीनशीन ने सीएम योगी आदित्यनाथ को आमंत्रण पत्र सौंपा। गद्दीनशीन के प्रधान शिष्य डॉ़ महेश दास ने बताया कि हनुमानगढ़ी परिसर में स्थित इमलिया बाग में हनुमत कथा मंडपम का निर्माण कराया गया है। 23 मई को वास्तुपूजन व 24 को भवन का उद्घाटन समारोह आयोजित होगा। जिसके लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया गया है।
और पढ़े  काशी में अमित शाह का दौरा: 7 अक्तूबर को करेंगे सेवा संकल्प यात्रा का स्वागत, विश्वनाथ धाम में होगा जलाभिषेक
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…