Ayodhya :-मुख्यमंत्री योगी बोले -जो पहले दबंग बनकर घूमते थे आज वो सर झुका कर चला रहे ठेला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यानथ ने कहा कि प्रदेश में 2017 के पहले जो ‘दादा’ बने घूमते थे, आज सिर झुकाकर ठेला चला रहे हैं। पहले प्रदेश में व्यापारी पलायन करता था, अब अपराधी भाग रहे हैं। बहुत सारे गायब हो चुके हैं तो बहुतों ने वेशभूषा ही बदल दी है। मेहनत करके कमाना स्वालंबन की निशानी है। चोरी से छीन लेना कायरता की निशानी है। हमें कायर नहीं, बल्कि स्वावलंबन के साथ लोगों को बढ़ाना है।
मुख्यमंत्री रविवार को अयोध्या के जीआईसी मैदान में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अयोध्या के विकास में पैसों की कोई कमी नहीं होगी। 30 हजार करोड़ की योजनाओं से अयोध्या सज-संवर रही है। डबल इंजन की सरकार अयोध्या के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम ने कहा कि अयोध्या सप्तपुरी में से एक है।

भूमिपूजन के साथ 500 वर्षों का इंतजार खत्म हुआ, अब पीएम मोदी के नेतृत्व में भव्य मंदिर का निर्माण प्रारंभ हो चुका है। इसलिए हमें अयोध्या को दुनिया की सर्वोत्तम नगरी बनाना है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अयोध्या को 1057 करोड़ की 46 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान सीएम ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चाबी, चेक व प्रमाण पत्र भी प्रदान किया। योगी ने 40 दिन में तीसरी बार अयोध्या में रामलला और हनुमानगढ़ी का दर्शन-पूजन किया।

और पढ़े  UP- काशी के आश्रम में सालभर में 55 बुजुर्गों की मौत, अपने सिर्फ बीमा क्लेम और संपत्ति के लिए लेने आए शव
  • Related Posts

    झांसी में दर्दनाक हादसा: सुखनई नदी में नहाने गए 5 लोगों की डूबने से मौत, एक ही परिवार के थे सभी

    झांसी जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के देवी सिंह पुरा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सुखनई नदी में नहाने गए पांच युवक तेज बहाव की चपेट में…

    एमएलसी चुनाव: BJP ने उत्तरप्रदेश में छह और बिहार में चार प्रत्याशी किए घोषित,पढ़िए लिस्ट

    उत्तरप्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने छह और प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने वाराणसी, मेरठ, झांसी,…