अयोध्या- भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने लगाई रामलला के दरबार में हाजिरी, राम मंदिर की भव्यता को भी निहारा

अयोध्या- भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने लगाई रामलला के दरबार में हाजिरी, राम मंदिर की भव्यता को भी निहारा

भारत के मुख्य न्यायाधीश धनंजय वाई चंद्रचूड़ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने रामलला व हनुमंतलला के दरबार में हाजिरी लगाई। इससे पहले अपराह्न 3:15 बज वे महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर उतरे। वहां से व्यापक सुरक्षा प्रबंधों के मध्य वे सरयू तट स्थित पर्यटन विभाग के होटल गए।

जहां थोड़ी देर विश्राम के बाद वे सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी पहुंचे। यहां करीब 20 मिनट तक पूजा-अर्चना के बाद राममंदिर के लिए रवाना हुए।

रामलला के दरबार में उन्होंने करीब 15 मिनट तक पूजा-अर्चना की। उन्होंने राममंदिर की भव्यता को भी निहारा। उन्हें मंदिर निर्माण के कार्यों के बारे में भी बताया गया।

करीब ढ़ाई घंटे तक वे अयोध्या में रहे और शाम को 5:30 बजे चौधरी चरण सिंह घाट स्थित हैलीपैड से हेलीकाप्टर के जरिये वापस हो गए।

और पढ़े  UP- कैबिनेट के 23 प्रस्ताव पास, इस क्षेत्र में 90% तक मिली छूट, परिवहन टेस्टिंग सेंटरों में नई व्यवस्था लागू
  • Related Posts

    लखनऊ: बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री अस्पताल में भर्ती

    बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई।…

    UP में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर: खोज रही थी झारखंड सरकार और एनआईए, वाराणसी में एटीएस ने मार गिराया

    रामनगर थाना क्षेत्र के लंका मैदान के समीप रविवार सुबह पुलिस और यूपी एटीएस की टीम की झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के कमांडर से मुठभेड़…