अयोध्या- पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष,दपंती और बेटी घायल, हालत नाजुक

Spread the love

 

योध्या में पुरानी रंजिश को लेकर गुरुवार को खूनी संघर्ष हो गया। विपक्षियों ने कुल्हाड़ी, गहदाला व लाठी से दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें दंपती व बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों ने घायलों को सीएचसी, मिल्कीपुर पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

 

घटना इनायतनगर थाना क्षेत्र के गोरवा (अस्थना) गांव की है। गांव निवासी माधुरी ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि बृहस्पतिवार की शाम पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षी रामनेवल, रामअचल, रामबचन, रामकेवल, माना देवी, सतनाम, रोहित, अंकित, सिखा, नीतू, रागिनी और उनके रिश्तेदार अमन व 4-5 अज्ञात लोगों ने पहले गालियां दीं। फिर पहले दर्ज कराई गई रिपोर्ट वापस लेने की बात कहकर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

उन्होंने बताया कि इसी समय कुल्हाड़ी, गहदाला और लाठी से जानलेवा हमलाकर दिया। हमले में पिता श्रीपाल, मां कृष्णा देवी और बहन सुनीता को मरणासन्न कर दिया। घर में भी कील लगी लाठी से पीटा। शोर सुनकर गांववाले आ गए। लोगों को आता देख जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग गए। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

दरअसल, बीते बुधवार को श्रीपाल घर की मरम्मत करा रहे थे। इसी समय कचरा खड़ंजा पर गिर गया था। इसको लेकर रोहित, रामनेवल, नीतू व रागिनी ने लाठी-डंडा और ईंट से हमला किया था। इसमें अनीता, सुनीता, संगीता व माधुरी को चोटें आई थीं। अनीता का हाथ टूट गया था। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की थी। इसी रंजिश में विपक्षीगणों ने दोबारा हमला बोल दिया।

और पढ़े  अयोध्या- महाप्रबंधक ने विभिन्न स्टेशनों का विंडो ट्रेलिंग कर किया निरीक्षण

Spread the love
  • Related Posts

    मथुरा हिंसा- फरसे वाले बाबा के अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़, DM ने की बड़ी घोषणा, ट्रक चालक की मौत

    Spread the love

    Spread the loveमथुरा के छाता में बाबा चंद्रशेखर की मौत के बाद भड़की भीड़ ने दिल्ली हाईवे जाम कर पथराव किया, जिससे दहशत का माहौल बन गया। पुलिस के प्रयासों…


    Spread the love

    अयोध्या- रामलला के दरबार पहुंची ‘लखनऊ सुपर जायंट्स’ की टीम, कप्तान ऋषभ पंत ने विधिवत पूजा-अर्चना की

    Spread the love

    Spread the loveआईपीएल शुरू होने से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स की 20 सदस्यीय टीम अयोध्या पहुंची। जहां खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने रामलला के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। टीम के…


    Spread the love