अयोध्या- महाप्रबंधक ने विभिन्न स्टेशनों का विंडो ट्रेलिंग कर किया निरीक्षण

 

 अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन, अयोध्या धाम जंक्शन और दर्शन नगर रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडेय ने रविवार को समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंडल रेल प्रबंधक लखनऊ सुनील कुमार वर्मा और मुख्य परियोजना प्रबंधक (गति शक्ति) जयंत चौधरी के साथ विभिन्न स्टेशनों का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने रेल संरक्षा व्यवस्था, ट्रैक, सिग्नलिंग प्रणाली और संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महाप्रबंधक ने यात्री सुविधाओं, पार्किंग व्यवस्था, स्टेशन तक पहुंच मार्ग, सर्कुलेटिंग एरिया और स्टेशन परिसर के सुंदरीकरण से जुड़ी व्यवस्थाओं को देखा। निरीक्षण के दौरान दर्शन नगर स्टेशन पर महाप्रबंधक ने ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर से रेल संचालन से जुड़े प्रश्न पूछकर उनके ज्ञान और कार्यकुशलता का परीक्षण भी किया। महाप्रबंधक ने अयोध्या धाम जंक्शन के द्वितीय चरण के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।

और पढ़े  बीयर गिरने पर पीट-पीटकर मार डाला: दोस्तों संग पार्टी करने गया था दलजीत, माफी मांगता रहा पर नहीं पसीजा दिल
  • Related Posts

    बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा: दिल्ली-बदायूं हाईवे पर ईको पेड़ से टकराई, 5 लोगों की मौत, तीन घायल

    दिल्ली-बदायूं हाईवे पर नरोरा थाना क्षेत्र के रतनपुर खेड़िया गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कासगंज से बेलोन दर्शन के लिए जा रही एक ईको गाड़ी असंतुलित…

    मंत्री रेखा आर्या के पति का बड़ा आरोप: भ्रष्टाचार से 210 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति अर्जित की, जांच की मांग की

    उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति बरेली निवासी भाजपा नेता पप्पू गिरधारी के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। मंत्री की ओर से लगाए गए आरोपों के…