अयोध्या- संतोष निषाद बने समाज के अध्यक्ष, निषाद वंश पंचायती मंदिर के जीर्णोद्धार की घोषणा

 

 

 नंदीग्राम स्थित भरतकुंड के निषाद वंश पंचायती मंदिर में रविवार को निषाद समाज की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज की एकता और संगठन को मजबूत करने को लेकर विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई। इस दौरान संतोष निषाद को निषाद समाज का अध्यक्ष अगले तीन वर्षों के लिए सर्वसम्मति से चुना गया है।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज को संगठित और सशक्त बनाने पर जोर देते हुए कहा कि सभी को एकजुट होकर समाज के विकास के लिए कार्य करना चाहिए। समारोह में गीत-संगीत का भी आयोजन किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष संतोष निषाद ने निषाद वंश पंचायती मंदिर के जीर्णोद्धार और उसे भव्य स्वरूप देने की भी घोषणा की।

कार्यक्रम का संचालन मंजीत निषाद बाबा और लक्ष्मण निषाद दास ने किया। इस मौके पर रामसेवक दास, रामदुलार निषाद, देशराज निषाद (पूर्व प्रधान), डॉ. अशोक निषाद, निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष आसाराम निषाद, जसपाल निषाद, संजय फौजी, मंजू निषाद, सूरज निषाद सहित अन्य मौजूद रहे।

और पढ़े  लापरवाही: 'बच्चे की किडनी खराब हो गई, डायलिसिस जरूरी', पिता ने दूसरे अस्पताल में कराई जांच, नॉर्मल आई रिपोर्ट
  • Related Posts

    बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा: दिल्ली-बदायूं हाईवे पर ईको पेड़ से टकराई, 5 लोगों की मौत, तीन घायल

    दिल्ली-बदायूं हाईवे पर नरोरा थाना क्षेत्र के रतनपुर खेड़िया गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कासगंज से बेलोन दर्शन के लिए जा रही एक ईको गाड़ी असंतुलित…

    मंत्री रेखा आर्या के पति का बड़ा आरोप: भ्रष्टाचार से 210 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति अर्जित की, जांच की मांग की

    उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति बरेली निवासी भाजपा नेता पप्पू गिरधारी के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। मंत्री की ओर से लगाए गए आरोपों के…