अयोध्या- ब्लाक प्रमुख संघ अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने अयोध्या विधानसभा व पूरा ब्लॉक के कई गांवों में किया ताबड़तोड़ जनसंपर्क।

Spread the love

अयोध्या- ब्लाक प्रमुख संघ अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने अयोध्या विधानसभा व पूरा ब्लॉक के कई गांवों में किया ताबड़तोड़ जनसंपर्क।

पूर्व सांसद व भाजपा प्रत्याशी सांसद लल्लू सिंह के समर्थन में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने जनसंपर्क को लेकर एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है।शुक्रवार को जनसंपर्क का यह कारवां शहर से गांवों की ओर निकाला जिसने स्थानीय जनप्रतिनिधियों का साथ मिलते ही रफ्तार पकड़ ली।इन जनप्रतिनिधियों का नेतृत्व ब्लॉक प्रमुख संघ अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने संभाल रखा था जिनकी अगुवाई में अयोध्या विधानसभा और पूरा ब्लॉक के एक एक गांव में सघन जनसंपर्क किया गया और घर घर पहुंचकर लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।ग्रामीण अंचल के लोगों को भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए ब्लाक प्रमुख संघ अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी तथा प्रदेश की योगी सरकार द्वारा गरीबों,किसानों नौजवानों,बालिकाओं और महिलाओं के उत्थान के लिए तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं लागू की गई है जिसका प्रभाव आज शहर से लेकर गांव तक लोगों की जीवनचर्या में देखने को मिल रहा है।उन्होंने कहा कि आज समाज का कोई भी ऐसा वर्ग नहीं बचा है जिसके लिए केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार ने कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत न की हो।श्री सिंह ने कहा कि अयोध्या में श्री रामलला के मंदिर निर्माण को चले आंदोलन में न जाने कितने कारसेवकों और राम भक्तों ने संघर्ष करते हुए अपने जीवन की आहूति दे दी वहां केंद्र की मोदी तथा प्रदेश की योगी सरकार की बदौलत ही आज श्री रामलला के दिव्य और भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है।साथ ही रामनगरी अयोध्या का चौमुखी विकास भी किया जा रहा है।श्री सिंह ने कहा कि अत्याधुनिक सुविधाओं और संसाधनों से लैस हो रही रामनगरी अयोध्या के चहुमुखी विकास के लिए केंद्र में एक बार फिर से मोदी सरकार बनाना होगा और इसके लिए फैजाबाद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह को वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाकर मोदी जी के हांथों को मजबूत करना होगा।इस दौरान उनके साथ गन्ना समिति अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

और पढ़े  अयोध्या- देवी मंदिरों में हवन-पूजन, मां महागौरी की आराधना से गूंजे मंदिर

Spread the love
  • Related Posts

    पुलिस एनकाउंटर में ढेर हुआ दरिंदा, बच्ची की गला काटकर की थी हत्या, आटे के ड्रम में छिपा दी थी लाश

    Spread the love

    Spread the loveआगरा में जूता कारखाना संचालक की आठ साल की बेटी की हत्या किराएदार सुनील ने बड़ी बेरहमी से की थी। हत्या करने के बाद उसने कमरे में जो…


    Spread the love

    चलती कार में महिला से गैंगरेप, प्लॉट दिलाने के बहाने फंसाया, 2.50 लाख रुपये और मोबाइल छीना

    Spread the love

    Spread the love   फतेहपुर जिले में चलती कार में लेखापाल ने दो साथियों के साथ महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के दौरान महिला से 2.50 लाख रुपये नकद,…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *