अयोध्या : शिंदे-फडणवीस के दौरे से पहले हनुमानगढ़ी चौराहे के पास एक मकान में हुआ विस्फोट, पति-पत्नी की हुई मौत

Spread the love

अयोध्या : शिंदे-फडणवीस के दौरे से पहले हनुमानगढ़ी चौराहे के पास एक मकान में हुआ विस्फोट, पति-पत्नी की हुई मौत

अयोध्या कोतवाली में यलो जोन में हनुमानगढ़ी चौराहे के निकट शनिवार-रविवार आधी रात को एक मकान में आग लग गई। इस दौरान एक विस्फोट भी हुआ। इस घटना में पति पत्नी की मौत हो गई।संवेदनशील इलाके में रात को हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। दमकलकर्मियों ने आकर आग तो बुझा ली, लेकिन आग लगने और विस्फोट के कारण की अभी छानबीन चल रही है।

अयोध्या में यलो जोन के इस मकान में रमेश अपनी पत्नी ऊषा के साथ रहता था। बताया जाता है कि मृतक गृहस्वामी रमेश पतंग बनाने का काम करता था और दीपावली में पटाखे बेचता था। विस्फोट के पीछे यही आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस अभी इस पर खुलकर कुछ नहीं बोल रही है। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और घटना की छानबीन भी की जा रही है।


Spread the love
और पढ़े  राकेश टिकैत-PM की इस्राइल से दोस्ती गैस संकट की वजह, ईरान हमारा पुराना दोस्त
  • Related Posts

    सास-साले की हत्या करने का आरोपी अफसर खां पुलिस मुठभेड़ में ढेर, 2 सिपाही घायल

    Spread the love

    Spread the loveबरेली में अपनी सास और साले की हत्या करने वाले आरोपी अफसर खां पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सोमवार को हुए दोहरे…


    Spread the love

    धमाके के साथ उड़े कार के परखच्चे, एप से बुक की थी सीटें, हल्द्वानी के 4 लोगों ने तोड़ा दम

    Spread the love

    Spread the loveमूंढापांडे थाना क्षेत्र में दिल्ली- लखनऊ हाईवे पर मनकरा मोड़ पर सोमवार की सुबह 6.15 बजे ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से कार घुस गई। इस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *