AYODHYA :अवध विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शुरू हुई नई परंपरा..

Spread the love

AYODHYA :अवध विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शुरू हुई नई परंपरा..

अयोध्या के अवध विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में एक नई परंपरा शुरू हुई सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित करने के बजाय गागर में जल भरकर जल संचयन का संदेश दिया गया तो वही आनंदीबेन पटेल ने अयोध्या वासियों को कहा कि आप लोग खुशनसीब हैं कि राम नगरी में जन्म लिया है, प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लंदन सेमिनार में दिए गए बयान को लोकतंत्र, न्यायपालिका और देश का अपमान बताया है,उन्होंने कहा देशवासियों के 90 वर्ष के कठिन संघर्ष के बाद स्वतंत्रता प्राप्त हुई है और राहुल गांधी ऐसे गुलाम बनाने वाले तत्वों को भारत आमंत्रित कर रहे हैं,इसकी जितनी भी भर्त्सना की जाए कम है,राज्यपाल विश्वविद्यालय के 27 वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रही थी,उन्होंने लड़कों पर चुटकी लेते हुए कहा कि विश्वविद्यालयों में लड़कियों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है 80% लड़कियां गोल्ड मेडल ले जा रही है और वही अवध विश्वविद्यालय में 64% लड़कियों का ग्राफ हो गया है, उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य और दिव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है,तो इस विश्वविद्यालय सहित संपूर्ण अयोध्या को देव तुल्य बनाना है,जहां हर किसी का आचार-विचार,व्यवहार-कर्तव्य ऐसा हो,जो संपूर्ण विश्व के लिए एक मधुर और सकारात्मक संदेश बन जाए, श्रीमती पटेल ने पंजाब प्रदेश की आलोचना करते हुए कहा कि वहां किसी भी विश्वविद्यालय में एक भी कुलपति महिला नहीं है, पंजाब में यह स्थिति नारी सशक्तिकरण की है, उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में 6 विश्वविद्यालयों की कुलपति महिला है और मैं मांग करती हूं कि देश भर में 33% विश्वविद्यालयों में महिला कुलपति की जानी चाहिए, कुलाधिपति ने आंगनबाड़ी से लेकर विश्वविद्यालयों तक शिक्षा की कड़ी जोड़ने पर बल दिया और विश्वविद्यालय के दायित्वों में वृक्षारोपण की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को भी गांव-गांव तक पहुंचाने में विश्वविद्यालयों को भूमिका निभानी चाहिए,राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 127 छात्र छात्राओं को स्वर्ण पदक और एक लाख इक्यानवे हजार चौहत्तर छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की,इसी के साथ ही उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किट,30 स्कूली बच्चों को बैग,पांच फल और अध्ययन सामग्री प्रदान किया।

और पढ़े  अयोध्या- रावत मंदिर में गुरु परंपरा का भव्य निर्वहन, वर्तमान महंत बालक दास के नेतृत्व में 16वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Spread the love

Related Posts

अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

Spread the love

Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


Spread the love

UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

Spread the love

Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *