भगवान लक्ष्मी-नारायण की निकाली गई भव्य शोभायात्रा ।

भगवान लक्ष्मी-नारायण की निकाली गई भव्य शोभायात्रा ।

अयोध्या-

रामानुजीय परम्परा के अशर्फी भवन में चल रहे भगवान के प्राण प्रतिष्ठा एवं राम लला भवन में रामकृतु स्तंभ के लोकार्पण के अनुष्ठान की पूर्णाहुति शुक्रवार को होगी। गुरुवार को भगवान लक्ष्मी-नारायण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

प्रातकालीन सत्र में दाक्षिणात्य विद्वानों द्वारा आगम पद्धति से मंडप पूजन वैदिक मंत्रों द्वारा चतुर्वेद परायण के साथ-साथ श्री लक्ष्मी नृसिंह मंत्र एवं मूल मंत्र एवं श्री सूक्त पुरुष सूक्त आगम पद्धति द्वारा गौ घृत चरु कमल पुष्प कमल बीज मधु विविध पदार्थों से से यज्ञ कुंड में आहुतियां डाली गयी।

दक्षिण से पधारे जगद्गुरु रामानुजाचार्य जीयर स्वामी रामचंद्र महाराज एवं तिरुपति के मुख्य अर्चक वेणुगोपाल स्वामी व श्रीरंगम के मुख्य अर्चक श्रीनिवासन स्वामी के निर्देशन में अनुष्ठान संपन्न हुआ हुआ। रामानुजाचार्य स्वामी श्रीधराचार्य की अध्यक्षता में निकली शोभायात्रा के मध्य मुख्य आकर्षण तेलंगाना व कर्नाटक के कलाकारों द्वारा भगवान श्री राम के भजनों पर लोक नृत्यों की प्रस्तुति एवं सुंदर भगवान की झांकियां रहीं। कार्यक्रम के यजमान करनूल तेलंगाना के विधायक जनार्दन रेड्डी ने सभी संतों का सम्मान उत्तरीय वस्त्रत्त् भेंट कर किया। प्राणप्रतिष्ठा का मुख्य उत्सव शुक्रवार को होगा एवं सायंकाल भगवान का कल्याण उत्सव मनाया जाएगा।

और पढ़े  शिक्षामित्रों को हाईकोर्ट से झटका, स्पेशल टीईटी में शामिल करने की मांग खारिज
  • Related Posts

    शिक्षामित्रों को हाईकोर्ट से झटका, स्पेशल टीईटी में शामिल करने की मांग खारिज

    इलाहाबाद हाईकोर्ट से शिक्षामित्रों को राहत नहीं मिली। शिक्षामित्रों को स्पेशल टीईटी 2026 में शामिल करने की मांग को लेकर दाखिला याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दी। यह फैसला न्यायमूर्ति…

    नीला ड्रम हत्याकांड: जज के सवाल पर मुस्कान ही बोली, पहले खामोश रहे दोनों आरोपी, फैसला सुन रोते हुए लौटे

    दिन बुधवार, 30 सितंबर… सुबह के करीब दस बजे मेरठ कचहरी में चहल-पहल शुरू हो चुकी थी। मीडिया का जमावड़ा था तो आम लोगों की भी निगाहें जिला अदालत के…