ऑटो चालक फ्लाईओवर से कूदा- 2 नाबालिग बहनों को किया किडनैप, एक से दुष्कर्म, दरिंदे की दोनों पैर की हड्डी टूटी

ऑटो चालक ने पास में ही रहने वाली दो सगी बहनों को अपहरण कर एक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की वारदात को अंजाम दिया। बच्ची ने शोर किया तो वहां से गुजर रहे राहगीर मौके पर पहुंचे तो ऑटो चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने दोनों बच्चियों की मेडिकल जांच कराकर परिजनों को सौंप दिया।

 

केएमपी फ्लाईओवर से कूदा
वारदात के दो दिन बाद पुलिस आरोपी को पकड़ने पहुंची तो वह पुलिस से बचने के लिए केएमपी फ्लाईओवर से कूद गया। कूदने से उसके दोनों पैरों की हड्डी टूट गई। पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। उपचार पूरा होने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया जाएगा आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला सीतापुर के कथूरा गांव निवासी सर्वेश के रूप में हुई है।

 

बच्ची की चीखने की आवाज सुन पहुंचे लोग
13 दिसंबर को आरोपी गांव के खेल रही छह और आठ दोनों बच्चियों को चॉकलेट देकर अपने साथ ले गया था। सुनसान जगह पर पहुंचने पर उसने आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर कुछ लोग घटनास्थल पर आए तो वह मौके से भाग गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस को देख फ्लाईओवर से कूदा
मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को उनके परिवार को सौंप दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान के लिए अलग-अलग टीमों को गठित किया। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी केएमपी के पास मौजूद है। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो ऑटो चालक पुलिस को देखकर फ्लाईओवर से कूद गया। मानेसर थाना प्रबंधक निरीक्षक सतेंद्र ने बताया आरोपी अभी उपचाराधिन है। उपचार के बाद गिरफ्तार किया जाएगा।

और पढ़े  नौकरी: सुप्रीमकोर्ट में स्नातक के लिए भर्ती, कनिष्ठ न्यायिक सहायक की 250 पदों के लिए आज से आवेदन शुरू
  • Related Posts

    फ्लाईदुबई- कैप्टन स्मित को इस्राइल में मिलेगा सर्वोच्च नागरिक सम्मान

    इस्राइल ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को नागरिक वीरता के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग ने गुरुवार को इस सम्मान की…

    आज 6 सीटों पर उपचुनाव की मतगणना,असम में लोकसभा, बंगाल-तमिलनाडु में चार विधानसभा सीटें

    आज पांच विधानसभा सीटों समेत कुल छह सीटों के चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे। असम में नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराए गए हैं। बंगाल-तमिलनाडु में चार विधानसभा सीटों पर…