Astro-Tips:कर के देखें – रसोई में उपयोग होने वाला धनिया (सुखा दाने वाला) बदल सकता है आपकी किस्मत, चमत्कारी टोटके से आप पर बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

एक चीज है धनिया।धनिया न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि इसके ज्योतिष उपाय भी किए जाते हैं। रसोई में मसालों के तौर पर इस्तेमाल होने वाला धनिया न सिर्फ खाने को दोगुना स्वादिष्ट बनाता है, बल्कि इसके ज्योतिष उपाय भाग्य को चमका सकते हैं। धनिया के उपायों से जीवन की बड़ी परेशानियों को कम किया जा सकता है। इसके उपाय आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धनिया के उपाय से सुख-शांति आती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि आपके घर में हर वक्त कलह कलेश की स्थिति बनी रहती है, तो थोड़ा सा सूखा धनिया पूर्व दिशा में रखकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। इस उपाय को करने से परिवार के सदस्यों के बीच प्यार बढ़ने लगेगा। यदि आपका कहीं पर धन अटका हुआ है और काफी समय से वापस नहीं मिल पा रहा है, तो शुक्रवार के दिन एक कागज पर पैसे लेने वाले का नाम लिखें और उसमें सूखा धनिया रख दें और फिर उस कागज को बहते जल में प्रवाहित कर दें। इस उपाय को करने से आपका रुका हुआ धन जल्द ही आपको मिल जाएगा। यदि आपके पास पैसा टिकता नहीं है, जितनी कमाई होती है उतना ही पैसा खर्च भी हो जाता है तो बुधवार के दिन गाय को हरा धनिया खिलाएं। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही धन में स्थिरता भी आएगी।
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की मूर्ति के सामने एक लाल कपड़े में धनिया और चांदी का सिक्का रखें। फिर माता लक्ष्मी की पूजा के साथ उस पोटली की पूजा भी करें। इसके बाद पोटली को तिजोरी में रख दें। ज्योतिष के अनुसार, ऐसा करने से घर के सदस्यों की आर्थिक उन्नति होगी और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद हमेशा बना रहेगा।

और पढ़े  दुनिया में 61.9 करोड़ लोग कमर दर्द से परेशान, अरबों डॉलर खर्च के बावजूद नहीं मिल रहा स्थायी समाधान
  • Related Posts

    बैठक: भारतीय शिक्षा व्यवस्था को वैश्विक स्तर पर मजबूत बनाने की योजना पर मंथन, शिक्षा मंत्री ने की अध्यक्षता

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बुधवार को 2026 में शिक्षा पर संसदीय परामर्श समिति की पहली बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में भारत की शिक्षा व्यवस्था को अंतरराष्ट्रीय स्तर…

    रूस-यूक्रेन युद्ध: नौ और बच्चे परिवारों से मिले, मेलानिया ट्रंप की पहल में अब तक क्या हुआ?

    रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कई बच्चे अपने परिवारों से बिछड़ गए थे। अब इनमें से नौ और बच्चों को उनके परिवारों से मिला दिया गया है। यह काम अमेरिका की…