विधानसभा चुनाव 2026- पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में वोटिंग शुरू, दोनों राज्यों में कुल 386 सीटों पर मतदान

लोकतंत्र के महापर्व में आज पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में वोट डाले जाएंगे। पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान होंगे। सभी पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर एक ही चरण में वोट डाले जा रहे हैं। दोनों राज्यों में प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच कड़ी टक्कर है। प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं।

 

 

आसनसोल में मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें

पश्चिम बंगाल में राज्य विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान शुरू होने के साथ ही आसनसोल के एक मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें लग गईं।

 

 

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदान शुरू

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत 152 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं, वहीं तमिलनाडु में एक ही चरण में सभी 234 विधानसभा सीटों पर

एसआईआर को लेकर राज्य में मचा रहा घमासान

इस चुनाव में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर राजनीतिक विवाद भी तेज है। तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि इस प्रक्रिया के जरिए एक खास समुदाय के नाम हटाए जा रहे हैं। वहीं भाजपा का कहना है कि यह फर्जी मतदाताओं को हटाने की कार्रवाई है। करीब 91 लाख नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं, जिनमें मृत, स्थानांतरित या डुप्लीकेट नाम शामिल हैं। हालांकि ‘लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी’ जैसे नए मानदंड को लेकर भी विवाद खड़ा हुआ है, जिसमें नाम की स्पेलिंग, उम्र आदि में अंतर के आधार पर छंटनी की गई है।

और पढ़े  वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस: हिंडन पर परेड, आईएएफ चीफ ने ली सलामी, प्रदर्शनी में पहली बार ब्रह्मोस मिसाइल

बीरभूम – पीठासीन अधिकारी ने बताई कैसी है तैयारी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के तहत बीरभूम के एक मतदान केंद्र पर मॉक मतदान जारी है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा। वहीं पीठासीन अधिकारी स्वाति सरकार पाल ने कहा, ‘सुरक्षाकर्मी बाहर व्यवस्था संभालेंगे और मतदाताओं को अंदर भेजेंगे। इन चुनावों में बीएलओ (बोर्ड ऑफ लाइन ऑफिसर) की अहम भूमिका होती है और वही मतदाताओं को वोट डालने के लिए अंदर भेजते हैं…ईवीएम ठीक से काम कर रही है। अगर कोई समस्या आती है तो हम सेक्टर अधिकारी को सूचित करेंगे, मशीन को 15 मिनट के भीतर बदल दिया जाएगा।’

80 सीटों पर टीएमसी और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला

पहले चरण में कम से कम 80 सीटों पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और मुख्य विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। वहीं कुछ सीटों पर बहुकोणीय मुकाबला भी देखने को मिल सकता है, क्योंकि लेफ्ट फ्रंट और कांग्रेस अलग-अलग मैदान में हैं और कुछ धार्मिक संगठनों की भी एंट्री हुई है। गुरुवार को जिन जिलों में मतदान होगा, उनमें दार्जिलिंग, कालीम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर, मालदा, मुर्शिदाबाद, बीरभूम, पश्चिम बर्धमान, पुरुलिया, बांकुड़ा, झाड़ग्राम, पश्चिम और पूर्व मिदनापुर शामिल हैं। इस चरण में कुल 1,478 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

  • Related Posts

    2026 शारदीय नवरात्रि- शारदीय नवरात्रि आज से शुरू,जानें पूजा विधि-भोग और आरती…

    हर वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है। इस साल 11 अक्तूबर 2026 से नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है। पहले…

    नेपाल में कुदरत का कहर: बुढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई बाढ़, देखते ही देखते बह गए कई घर, गांवों में मचा हड़कंप

    नेपाल के गोरखा जिले में रविवार सुबह बुढ़ी गंडकी नदी ने अचानक विकराल रूप धारण कर लिया। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के साथ तेज बहाव में मिट्टी और…