8 हजार रुपये की रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने थाना नंबर 2 में की रेड

जालंधर के थाना नंबर 2 में विजिलेंस ब्यूरो ने रिश्वतखोरी के आरोप में एएसआई गोपाल को रंगे हाथों काबू किया है। विजिलेंस टीम ने आरोपी पुलिस अधिकारी के कब्जे से आठ हजार रुपये की रिश्वत राशि बरामद की है।

जानकारी के अनुसार विजिलेंस को शिकायत मिली थी कि थाना नंबर 2 में तैनात एएसआई गोपाल एक व्यक्ति को केस में नामजद करने की धमकी देकर पैसे की मांग कर रहा था। शिकायत की पुष्टि के बाद विजिलेंस टीम ने ट्रैप लगाया और योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विजिलेंस के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक मामले से जुड़े रिकॉर्ड थाना नंबर 2 से कब्जे में लिए जा रहे हैं और आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक इसी एएसआई की पहले भी रिश्वत लेने की वीडियो वायरल हुई थी।

और पढ़े  आज से 3 दिन बंद रहेंगे बैंक: किन शहरों में बैंकों की रहेगी छुट्टी और कहां खुलेंगे? जानें...
  • Related Posts

    ब्रिक्‍स सम्‍मेलन- बस कुछ ही देर में शुरू होगी शिखर सम्मलेन की बैठक, राष्ट्राध्यक्षों के पहुंचने का हो रहा इंतजार

    भारत की मेजबानी में हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज दोपहर दिल्ली गए हैं। जिनपिंग इस दौरे पर पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत…

    पता नहीं अपने आप को G7 क्यों कहते हैं?: पुतिन ने पश्चिमी देशों पर कसा तंज, समझाया ब्रिक्स कैसे बना ताकतवर