कृत्रिम वर्षा: कृत्रिम बारिश पर गरमाई राजनीति, वर्षा को जांचने छत पर चढ़े आप नेता, बोले- इंद्र देवता भी BJP से हैं नाराज

 

 

राजधानी में प्रदूषण कम करने के नाम पर कृत्रिम वर्षा कराने के भाजपा सरकार के दावे पर आम आदमी पार्टी ने बड़ा हमला बोला है। पार्टी के प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि सरकार ने कृत्रिम वर्षा के नाम पर भी फर्जीवाड़ा किया है, क्योंकि भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार मंगलवार को दिल्ली में कहीं भी बारिश नहीं हुई।

भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार के अनुसार दिल्ली में क्लाउड सीडिंग के जरिये बारिश कराई गई, लेकिन हकीकत में एक बूंद पानी भी नहीं गिरा। कोंडली और बुराड़ी के विधायक भी कह रहे हैं कि उनके इलाकों में बारिश नहीं हुई। मध्य दिल्ली में तो बारिश का नामोनिशान तक नहीं था। उन्होंने तंज कसा, भाजपा ने शायद सोचा था कि इंद्र देवता वर्षा करेंगे और सरकार खर्चा दिखाएगी। भारद्वाज ने कहा कि ऐसा कोई यंत्र या तंत्र नहीं है जो बता सके कि बारिश इंद्र देवता करा रहे हैं या भाजपा सरकार। मगर भाजपा हर चीज का श्रेय लेना चाहती है अब तो भगवान इंद्र के काम का भी क्रेडिट ले लेगी।

आप नेता सौरभ भारद्वाज पहुंचे लुटियंस जोन, बोले- यहां नहीं गिरी एक भी बूंद
आम आदमी पार्टी नेता ने कहा कि मंगलवार को मीडिया में दो खबरें थीं, एक कि दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है और दूसरी कि सरकार कृत्रिम वर्षा का ट्रायल कर सकती है। भारद्वाज के मुताबिक, भाजपा को लगा कि अगर बारिश हो गई तो तुरंत कह देंगे कि यह हमने कराई है। लेकिन जब सरकार ने कृत्रिम वर्षा की घोषणा की, तभी बादल भी नाराज होकर चले गए। उन्होंने बताया कि शाम करीब 4:30 बजे वह मध्य दिल्ली के लुटियंस जोन पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री निवास और भाजपा मंत्री प्रवेश वर्मा का घर भी आता है, मगर वहां की जमीन पूरी तरह सूखी थी। एक बूंद भी नहीं गिरी। इसका एक वीडियो भी उन्होंने अपने अक्स अकाउंट पर साझा किया है, जिसमें वह एक घर पर खड़े हैं और कहते नजर आ रहे हैं कि यहां एक बूंद भी नहीं गिरी।

और पढ़े  आपसी कलह और बगावत: डूसू चुनाव में एनएसयूआई का स्कोर जीरो पर सिमटा, दीपांशु ने बिगाड़ा गणित, किसे कितने मत मिले

बारिश को लेकर भाजपा पर कसा तंज
भारद्वाज ने व्यंग्य करते हुए कहा कि भाजपा सरकार का यही तरीका है इंद्र देवता कराएं वर्षा और सरकार दिखाए खर्चा। जब बारिश नहीं हुई, तब सरकार खामोश है और जिस दिन बारिश होगी, वह कहेगी हमने कराई।

  • Related Posts

    आपसी कलह और बगावत: डूसू चुनाव में एनएसयूआई का स्कोर जीरो पर सिमटा, दीपांशु ने बिगाड़ा गणित, किसे कितने मत मिले

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखा। वर्ष 2025 के चुनाव परिणाम को दोहराते हुए एबीवीपी ने चार…

    दिल्ली: यू-ट्यूबर ने सिलिंडर ब्लास्ट कर खुद की जान ली, पुलिस कह रही थी लगी है आग… बाद में सनसनीखेज खुलासा

    पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में एक बुजुर्ग यू-ट्यूबर (64 वर्षीय) विजय कुमार ने व्हाट्सएप पर अपना सुसाइड नोट पोस्ट कर घर में आग लगा ली। धमाके के साथ…