जम्मू कश्मीर: खबर अपडेट- डोडा में सेना का बुटेलप्रुफ वाहन खाई में गिरा 10 जवानों की मौत- सात घायल

Spread the love

म्मू-कश्मीर के डोडा जिले में हुए सड़क हादसे में सेना के दस जवानों की जान चली गई जबकि सात अन्य घायल हो गए। हादसा भद्रवाह-चंबा मार्ग पर खन्नी टॉप के पास हुआ।

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि सेना का बुलेटप्रूफ वाहन निकट के पोस्ट की तरफ जा रहा था। इसमें 17 जवान सवार थे। इसी दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वह 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा।

 

जानकारी पर सेना और पुलिस ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू शुरू किया। मौके से दस जवानों के शव बरामद कर लिए गए हैं। सात जवानों को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया। इसमें से तीन की हालत गंभीर है।

उन्हें विशेष उपचार के लिए एयरलिफ्ट कर उधमपुर स्थित सैन्य अस्पताल भेजा गया है। अन्य घायलों का इलाज नजदीकी सैन्य चिकित्सा केंद्रों में चल रहा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।


Spread the love
और पढ़े  जम्मू- उड़ी में सेना का बड़ा एक्शन, रात के अंंधेरे में घुसपैठ की कोशिश की नाकाम, पाकिस्तानी आतंकी ढेर
  • Related Posts

    अब महिलाएं भी वसूलेंगी टोल टैक्स, 50 फीसदी स्टाफ की होगी भर्ती और दिन में रहेगी ड्यूटी

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश के सभी छह टोल प्लाजा में महिलाएं भी शुल्क काटती नजर आएंगी। टोल पर 50 फीसदी महिला स्टाफ की भर्ती होगी। ड्यूटी दिन में ही आठ घंटे…


    Spread the love

    Landslide: किश्तवाड़ में एचआरटी प्रोजेक्ट पर भूस्खलन, 2 मजदूरों की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

    Spread the love

    Spread the loveजम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सोमवार को डांगडरो इलाके में स्थित एचआरटी (हेड रेस टनल) प्रोजेक्ट साइट पर भूस्खलन होने से दो लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों…


    Spread the love