जम्मू-कश्मीर के डोडा में हादसा: सेना का बुटेलप्रुफ वाहन गहरी खाई गिरा, 4 जवानों की जान गई…नाै घायल

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में हुए सड़क हादसे में सेना के चार जवान की जान चली गई जबकि नौ अन्य घायल हो गए। हादसा भद्रवाह-चंबा मार्ग पर खन्नी टॉप के पास हुआ।

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि सेना का बुलेटप्रूफ वाहन निकट के पोस्ट की तरफ जा रहा था। इसमें 17 जवान सवार थे। इसी दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वह 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा।

 

जानकारी पर सेना और पुलिस ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू शुरू किया। मौके से चार जवानों के शव बरामद किए गए। नौ जवानों को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया। इसमें से तीन की हालत गंभीर है।

उन्हें विशेष उपचार के लिए एयरलिफ्ट कर उधमपुर स्थित सैन्य अस्पताल भेजा गया है। अन्य घायलों का इलाज नजदीकी सैन्य चिकित्सा केंद्रों में चल रहा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

और पढ़े  जंगलों में छिपे आतंकियों की शामत: सुरक्षाबलों ने सितंबर में 5 पाकिस्तानी दहशतगर्दों को किया ढेर, 32 की तलाश
  • Related Posts

    सेब होगा महंगा- इस बार 40 फीसदी कम हुई पैदावार, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में खेती पर मौसम की मार

    सेब इस बार महंगा बिकेगा। देश के दो शीर्ष उत्पादक राज्यों जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में सेब की पैदावार तेजी से घटी है। हिमाचल में पिछले साल के 4.07 लाख टन…

    जंगलों में छिपे आतंकियों की शामत: सुरक्षाबलों ने सितंबर में 5 पाकिस्तानी दहशतगर्दों को किया ढेर, 32 की तलाश

    एक तरफ पहाड़ों में आतंकियों की घेराबंदी, दूसरी तरफ पुख्ता खुफिया सूचनाओं पर दबाव और तीसरी तरफ सुरक्षित ठिकाना नहीं मिलने देना व वरिष्ठ अधिकारियों का मौके पर पहुंचकर अभियानों…