High Court Vacancy- बॉम्बे HC में विभिन्न पदों पर आवेदन आज से शुरू, जानें आयु सीमा और योग्यताएं

Spread the love

रकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने क्लर्क, स्टेनोग्राफर समेत अन्य पदों के लिए आवेदन आज यानी 15 दिसंबर से शुरू हो चुके हैं। आवेदन की अंतिम तिथि पांच जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।

 

किन पदों पर होगी भर्ती

इसके तहत क्लर्क और स्टेनोग्राफर के अलावा अन्य सहायक पदों पर नियुक्ति की जाएगी। विभिन्न पदों के लिए योग्यता और स्किल्स अलग- अलग तय की गई हैं, जिसकी पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में मिल जाएगी।

 

 

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

    • क्लर्क और स्टेनोग्राफर पदों के लिए उम्मीदवार का स्नातक पास होना अनिवार्य है। साथ ही टाइपिंग और शॉर्टहैंड का ज्ञान जरूरी है।
  • प्यून पदों के लिए मराठी भाषा पढ़ने और लिखने का ज्ञान होना चाहिए।
  • ड्राइवर पद के लिए 10वीं पास के साथ वैध ड्राइविंग लाइसेंस और कम से कम 3 साल का अनुभव जरूरी है।

आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 38 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 5 जनवरी 2026 के आधार पर होगी।

आवेदन शुल्क

सभी वर्गो के उम्मीदवार के लिए आवेदन शुल्क एक हजार रुपये निर्धारित की गई है। फीस फाॅर्म भरते समय ऑनलाइन माध्यम से ही जमा होगी।

 

 ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें।
  • जिस पद के लिए आवेदन करना है, उसके सामने दिए गए Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म भरें।
  • आवश्यक जानकारी और दस्तावेज अपलोड करें।
  • अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
और पढ़े  PMKVY- पीएम कौशल विकास योजना से 1.64 करोड़ युवाओं को मिली ट्रेनिंग, 94% कंपनियां नौकरियां देने को तैयार

Spread the love
  • Related Posts

    PMKVY- पीएम कौशल विकास योजना से 1.64 करोड़ युवाओं को मिली ट्रेनिंग, 94% कंपनियां नौकरियां देने को तैयार

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्र सरकार की प्रमुख कौशल विकास योजना प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) के तहत देशभर में अब तक 1.64 करोड़ युवाओं को प्रशिक्षण या ओरिएंटेशन दिया जा…


    Spread the love

    अग्निवीर INET- भारतीय नौसेना में अग्निवीर आईनेट की भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन, 14 मार्च से भरें फॉर्म

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय नौसेना ने अग्निवीर (INET) 2026 भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती अग्निवीर SSR 01/2027 और 02/2027, अग्निवीर MR 01/2027 और 02/2027 तथा…


    Spread the love