एपल ने मानी यूजर्स की बात: अब iPhone में मिलेगा लिक्विड ग्लास इफेक्ट पर पूरा कंट्रोल, जानें क्या बदला

Spread the love

पल ने अपने एन लिक्विड ग्लास डिजाइन को लेकर यूजर्स से मिले फीडबैक पर तेजी से काम कर रहा है। iOS 27 बीटा के लेटेस्ट अपडेट में कंपनी ने एक नया ट्रांसपेरेंसी कंट्रोल फीचर जोड़ दिया है, जिसकी मदद से यूजर्स अब यह तय कर सकेंगे कि उनके आईफोन पर लिक्विड ग्लास इफेक्ट कितना दिखाई दे। यह बदलाव उन लोगों के लिए खास है जिन्हें नया ग्लॉसी और ट्रांसलूसेंट इंटरफेस पसंद तो है, लेकिन इसकी अधिक पारदर्शिता कभी-कभी ध्यान भटकाने वाली लगती थी।

लिक्विड ग्लास डिजाइन क्या है?

  • एपल ने iOS 26 के साथ लिक्विड ग्लास नाम का नया विजुअल डिजाइन पेश किया था। इस डिजाइन के तहत नोटिफिकेशन, कंट्रोल सेंटर, मेन्यू और कई बिल्ट-इन एप्स को ग्लॉसी और ट्रांसलूसेंट लुक दिया गया था।
  • इससे iPhone का इंटरफेस पहले की तुलना में ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम दिखाई देता है। हालांकि, कुछ यूजर्स का मानना था कि अधिक ट्रांसपेरेंसी के कारण कंटेंट पढ़ना और इंटरफेस को समझना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।
      • इस टूल की मदद से आईफोन के मेन्यू और इंटरफेस एलिमेंट्स को या तो बिल्कुल साफ (Clearer) किया जा सकता है या फिर उन्हें ज्यादा फ्रॉस्टेड (धुंधला या सॉलिड) बनाया जा सकता है। सबसे अच्छी बात यह है कि स्लाइडर को हिलाते ही बदलाव तुरंत स्क्रीन पर लागू हो जाते हैं, इसके लिए आईफोन को बार-बार रीस्टार्ट करने का कोई झंझट नहीं है।

    आईफोन में लिक्विड ग्लास में कैसे बदलें?
    अगर आप एपल के डेवलपर या पब्लिक बीटा टेस्टर हैं और आपने अपने आईफोन पर लेटेस्ट iOS 27 बीटा इंस्टॉल कर लिया है, तो आप इन 5 आसान स्टेप्स से इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं:

    • सबसे पहले अपने आईफोन की मुख्य Settings एप को ओपन करें।
    • फिर स्क्रीन को थोड़ा नीचे स्क्रॉल करें और Appearance वाले विकल्प पर टैप करें।
    • यहां आपको उपलब्ध विकल्पों में से Liquid Glass को चुनना होगा।
    • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया Transparency Slider (स्लाइडर पट्टी) दिखाई देगा। अगर आप स्लाइडर को बाईं ओर (Left) खींचते हैं, तो ट्रांसपेरेंसी कम हो जाएगी और स्क्रीन के एलिमेंट्स ज्यादा सॉलिड (ठोस) दिखने लगेंगे।
    • अगर आप स्लाइडर को दाईं ओर (Right) खींचते हैं, तो ब्लर और ग्लास जैसा फ्यूचरिस्टिक इफेक्ट काफी बढ़ जाएगा।
    •  जब आपको अपनी पसंद का परफेक्ट अपीयरेंस मिल जाए, तो बस सेटिंग्स एप से बाहर आ जाएं। अब आपकी ओर से किए गए बदलाव ऑटोमैटिकली सेव हो जाएंगे।

    यूजर्स की सबसे बड़ी शिकायत का मिला समाधान

    • लिक्विड ग्लास डिजाइन को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इसकी ट्रांसपेरेंसी को लेकर हुई थी। कुछ यूजर्स को इसका फ्यूचरिस्टिक लुक बेहद पसंद आया, जबकि कई लोग ज्यादा साफ और कम डिस्ट्रैक्टिंग इंटरफेस चाहते थे।
    • नया Transparency Control दोनों तरह के यूजर्स को उनकी पसंद के अनुसार अनुभव देने की कोशिश करता है। इससे iPhone इंटरफेस पहले से ज्यादा पर्सनल और कस्टमाइजेबल बन जाता है।
और पढ़े  Weather: दिल्ली-NCR, यूपी समेत 21 राज्यों में आज बारिश और आंधी का अलर्ट, कई जगह बिजली गिरने की चेतावनी।

Spread the love
  • Related Posts

    बंगाल- मंत्रियों को CM ने बांटे विभाग,स्वपन दासगुप्ता बने वित्त तो शंकर घोष बने पर्यटन मंत्री, देखें सूची

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल सरकार ने मंगलवार को मंत्रियों के विभागों का औपचारिक बंटवारा करते हुए नई अधिसूचना जारी की। राज्यपाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री शुभेंदु…


    Spread the love

    रिलायंस और मेटा की बड़ी तैयारी- गुजरात में बनेगा AI डेटा सेंटर, अगले दो वर्षों में बनकर तैयार होने की उम्मीद

    Spread the love

    Spread the loveरिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) और फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा (Meta) ने एक बड़ी साझेदारी का एलान किया है। दोनों कंपनियां मिलकर गुजरात के जामनगर में एक अत्याधुनिक एआई…


    Spread the love