छठ पर्व पर नहर में गंदा पानी छोड़ने पर सिंचाई और जल संस्थान के ईई से जवाब तलब, 2 दिन में देना होगा उत्तर

 

छठ महापर्व पर सुशीला तिवारी अस्पताल के समीप स्थित नहर में गंदा पानी छोड़ने के मामले में प्रशासन ने सिंचाई विभाग और जल संस्थान के अधिशासी अभियंताओं से जवाब तलब किया है। दो दिन के भीतर प्रशासन को बताना होगा कि महापर्व के मौके पर नहर में गंदा पानी किसने और क्यों छोड़ा। उत्तर संतोषजनक नहीं होने पर संबंधित विभागों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

27 अक्तूबर को छठ के मौके पर जब पूर्वांचल समाज की सैकड़ों महिलाएं सूर्य को अर्घ्य देने के लिए रामपुर रोड स्थित छठ पूजा स्थल पर जुटी थी, तभी नहर में कीचड़युक्त पानी बहने लगा। इससे पहले सुबह से ही नहर में साफ पानी का प्रवाह हो रहा था। ऐसे में महिलाओं को नहर में बह रहे गंदे पानी में खड़े होकर ही सूर्य को अर्घ्य देना पड़ा था। इसे लेकर छठ महासभा और पूर्वांचल समाज के लोगों में गुस्सा था।
6 छठ महापर्व के मौके पर नहर में गंदा पानी छोड़ने के मामले में सिंचाई विभाग और जल संस्थान दोनों के ही अधिशासी अभियंताओं का जवाब तलब किया है। उन्हें दो दिन में इस मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। दो दिन के भीतर संतोषजनक उत्तर नहीं मिला तो संबंधित विभागों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। – गोपाल सिंह चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट
और पढ़े  देहरादून क्राइम: घर से लापता व्यक्ति का शव खाई में मिला, गले में मिले चाकू के निशान, पुलिस जांच में जुटी
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…