नैनीताल 2 दिन के लिए रहेगा नो ड्रोन फ्लाई जोन, राष्ट्रपति मुर्मू के कार्यक्रम के कारण लिया गया निर्णय

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नैनीताल में दो दिवसीय कार्यक्रम और प्रवास के चलते पुलिस ने नैनीताल को नो ड्रोन फ्लाई जोन घोषित कर दिया है। राष्ट्रपति के नगर में रहने तक नगर में ड्रोन नहीं उड़ाने दिया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन और चार नवंबर को नैनीताल में दो दिवसीय कार्यक्रम व प्रवास प्रस्तावित है। इसे देखत हुए पुलिस सुरक्षा को चाक-चौबंद करने में जुट गई है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने नैनीताल को नो ड्रोन फ्लाई जोन घोषित कर दिया है।

पुलिस ने बस व टैक्सी स्टैंडों में चेकिंग, होटल-ढाबों में जांच और सत्यापन शुरू कर दिया है। नैनीताल में घूमने वाले हर संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है।

राष्ट्रपति के नैनीताल में रहने तक 6 ड्रोन उड़ाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अगर कोई ड्रोन उड़ाते पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी अपराध

और पढ़े  हल्द्वानी: प्लॉट दिलाने और मकान बनाने का झांसा देकर टीटीई से ठग लिए 47 लाख, कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…