एक और ‘निक्की’ की हत्या, बेड पर थी सिर कटी मां की लाश, 5 साल का बेटा रहा था बिलख, सबकी जुबान पर एक ही बात

Spread the love

 

रियाणा के होडल स्थित कस्बा हसनपुर के गांव करीमपुर में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। दहेज नहीं मिलने से नाराज सुसराल वालों ने 22 वर्षीय विवाहिता की गला रेतकर हत्या कर दी। बेड पर सोते समय तेज धारदार हथियार से आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया गया। इस वारदात ने एक बार फिर से ग्रेटर नोएडा की निक्की की याद ताजा कर दी। जिस तरह से यहां ससुराल वालों ने दहेज की खातिर बहू की जलाकर हत्या कर दी थी, उसी तरह यहां भी एक बेटी की हत्या दहेज की खातिर कर दी गई।

पति, सास व उसके भाई सहित ननद पर केस दर्ज
घटना शनिवार देर रात की बताई गई है। घटना की जानकारी मिलते ही हसनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मृतक महिला के पिता की शिकायत पर महिला के पति, सास व उसके भाई सहित ननद के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।

मां की लाश के पास रो रहा था बेटा
मृतक महिला की बहन ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। रविवार की सुबह जब पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला का शव कमरे में बेड पर खून से लथपथ मिला। शव के पास उसका पांच वर्षीय बेटा बिलख-बिलख कर रो रहा था। वहीं सभी आरोपी मौके से भाग गए थे।

छह साल पहले हुई थी शादी
थाना प्रभारी दिनेश कुमार यादव ने बताया कि यूपी मथुरा के गांव कोटवन निवासी लक्खी ने वर्ष 2019 में दहेज देकर बड़ी बेटी पिंकी की शादी जसवीर व छोटी बेटी प्रीति की शादी रोहित उर्फ भोले निवासी गांव करीमपुर के साथ की थी। शादी के बाद से उसकी सास रामवती व उसका भाई अनिल निवासी भनकपुर सहित उसकी ननद पूजा, पति रोहित दहेज के लिए मारपीट करते आ रहे थे। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि कई बार वह उनकी मांग के अनुसार उन्हें पैसे और सामान देता रहा लेकिन वह इससे संतुष्ट नहीं हुए। शनिवार की रात को सोते समय आरोपियों ने वारदात को अंजाम दे दिया।

और पढ़े  डनकर्क' फेम जॉन नोलन का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस..

मासूम ने क्या बिगड़ा जो मां का साया छीन लिया
गांव करीमपुर में विवाहिता महिला के हत्याकांड के बाद घटनास्थल पर पहुंचे प्रत्येक व्यक्ति की आंखों में आंसू थे। वहीं मृतका का बेटा भूख से बिलख कर रो रहा था। गांव में आए महिला व पुरुषों की जुबान पर एक ही चर्चा थी। भगवान इस मासूम ध्रुव ने क्या बिगड़ा की उसकी मां का साया छीन लिया।


Spread the love
  • Related Posts

    आशा भोसले- जानें कितनी संपत्ति की मालकिन थीं मशहूर गायिका आशा भोसले? 

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय संगीत जगत की ‘सुरों की मल्लिका’ आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है, जिससे पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई…


    Spread the love

    सुरों की मल्लिकाआशा भोसले का निधन पर देशभर में शोक, PM मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

    Spread the love

    Spread the loveआज रविवार को भारतीय संगीत जगत को गहरा आघात लगा है। सुरों की दुनिया पर दशकों तक राज करने वाली महान गायिका आशा भोसले के निधन से देशभर में…


    Spread the love