बरेली बवाल- बरेली में 15 और आरोपी भेजे गए जेल, 26 लोग हिरासत में..पुलिस कर रही पूछताछ

 

बरेली में बवाल के मामले में पुलिस ने 15 और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इनमें कोतवाली के 13 और बारादरी थाना क्षेत्र के दो आरोपी हैं। बारादरी के दोनों आरोपियों ने पुलिस टीम पर एसिड अटैक किया था। बवाल के मामले में रविवार तक इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां समेत 27 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। संदिग्ध गतिविधियों वाले 26 लोगों को पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया है।

एसपी सिटी मानुष परीक ने प्रेस वार्ता में बताया कि शुक्रवार को नमाज के बाद बिना इजाजत आई लव मोहम्मद के समर्थन में जुलूस निकालने वाली भीड़ को रोकने पर पुलिस पर पथराव और फायरिंग की गई थी। इसमें 22 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। कोतवाली में पांच, बारादरी में दो और किला, कैंट व प्रेमनगर थाने में एक-एक एफआईआर दर्ज करते हुए 125 नामजद और 3000 अज्ञात को आरोपी बनाया गया था। सीसी फुटेज, सर्विलांस और अन्य माध्यमों से आरोपियों की पहचान की जा रही है।
उन्होंने बताया कि बारादरी पुलिस ने श्यामगंज चौराहे के पास भीड़ के साथ पुलिस टीम पर एसिड अटैक करने वाले चक महमूद निवासी मोईन उर्फ चोटी कटवा और फैजुल को गिरफ्तार किया। दोनों नामजद आरोपियों ने हिंसा भड़काने के लिए सिर तन से जुदा के नारे लगाते हुए बैरियर पर चढ़कर पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला किया और तेजाब से भरी बोतलें फेंकीं। 

ये आरोपी भी हुए गिरफ्तार 

कोतवाली क्षेत्र के कुमार टॉकीज व आजमनगर इलाकों में पुलिस पर हमला करने वाले किला थाना क्षेत्र के मलूकपुर निवासी अदनान रजा, मलूकपुर के फरहान रजा, अहमद रजा, साहूकारा के तकीम, बाकरगंज के जुबैर, सईद अहमद, गुलामनगर बशीर मियां की मजार निवासी साहिल, बारादरी थाना क्षेत्र के हजियापुर निवासी कोहिनूर, कांकरटोला के अदनान, कटी कुइयां के अफरोज, सेमलखेड़ा के अरहान, कोतवाली क्षेत्र के कुमार टॉकीज निवासी सलमान, सीबीगंज क्षेत्र के महेशपुरा निवासी रेहान को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर प्लास्टिक के बोरे में ईंट-पत्थर के टुकड़े, दो कारतूस, दो खोखे और एक तमंचा बरामद किया गया है।

और पढ़े  पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष की तबीयत बिगड़ी: सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती, डॉक्टर ने क्या कहा?

माफी मांगते हुए आए आरोपी, बोले-बहकावे में आ गए थे
एसी सिटी मानुष पारीक ने आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया तो वह माफी मांगते हुए सामने आए। ज्यादातर आरोपी नौजवान हैं। बवाल करने का कारण पूछने पर बोले कि वह बहकावे में आ गए थे। अब जीवन में कभी ऐसा नहीं करेंगे। आरोपियों में चक महमूद निवासी मोईन उर्फ चोटी कटवा के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। वह पहले भी शहर का माहौल खराब करने की कोशिश कर चुका है। पुलिस अन्य आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।

  • Related Posts

    नॉर्वे पर भड़के हैं ट्रंप: बोले-आठ बार युद्ध रोकने के लिए मिलना चाहिए था नोबेल,भारत-पाकिस्तान पर किया ये दावा

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने से नाराज हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने आठ युद्ध सुलझाए हैं, इसलिए उन्हें हर युद्ध के लिए एक यानी कुल…

    हरियाणा मंत्रिपरिषद की बैठक आज: लाडो लक्ष्मी का दायरा 3 लाख तक बढ़ाने पर होगी चर्चा

    हरियाणा मंत्रिपरिषद की आज होने वाली बैठक में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। इसके तहत सालाना एक लाख रुपये तक की पारिवारिक आय…