एक और पति का कत्ल-: बीवी ने प्रेमी संग कुल्हाड़ी से काटा, फिर किया ये काम,2 दिन पहले ही आया था रणवीर

Spread the love

 

 

त्तरप्रदेश के इटावा जिले में एक और पति मारा गया है। इटावा की भरथना कोतवाली इलाके के गांव पड़ियापुर में ट्रक चालक का शव सोमवार सुबह उसके घर के बाहर लहूलुहान हालत में मिला। चालक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या की गई थी। सिर, गले और चेहरे पर कुल्हाड़ी के कई वार किए गए थे।

पिता ने शव पड़ा देखकर पुलिस और परिजनों को सूचना दी। घर से ट्रक चालक की पत्नी और उसकी बच्ची भी गायब थे। पिता ने बहू और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है। उसकी तहरीर पर पुलिस ने मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और एक अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

 

कोतवाली क्षेत्र के गांव पड़ियापुर में ट्रक चालक रणवीर (40) की उसके घर के बाहर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह करीब सात बजे पिता लाखन सिंह जब अपने बेटे के घर पहुंचे तो उन्होंने रणवीर का लहूलुहान शव बरामदे में पड़ा देखा।

सिर, गले और चेहरे पर चोट के निशान
सिर, गले और चेहरे पर कुल्हाड़ी से किए गए गंभीर चोटों के निशान थे। उन्होंने तत्काल पुलिस और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक देहात श्रीशचंद्र, प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई।

हत्या के पीछे अवैध संबंध का मामला
घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पुलिस ने घर के बरामदे से खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद की। शुरुआती जांच और परिजनों के बयानों के अनुसार हत्या के पीछे अवैध संबंध का मामला सामने आ रहा है। मृतक के पिता लाखन सिंह ने अपनी बहू पूजा (38), उसके प्रेमी अर्पित और प्रेमी के पिता सर्वेश पर हत्या का आरोप लगाया है।

और पढ़े  अयोध्या: प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

दो साल की बच्ची भी घर से गायब
दूसरी ओर, हत्या के बाद से रणवीर की पत्नी पूजा (38) और उसकी दो साल की बच्ची भी घर से गायब हैं। यह भी अंदेशा जताया जा रहा है कि पूजा हत्या के बाद प्रेमी अर्पित और बेटी के साथ रणवीर की बाइक लेकर चली गई है। मृतक रणवीर की पांच वर्षीय बेटी लक्ष्मी अपने ननिहाल में रहती है।

मृतक के पिता ने दर्ज कराया मामला
मृतक के भाई प्रदीप कुमार ने थाने में अपनी भाभी पूजा, उसके प्रेमी अर्पित और प्रेमी के पिता सर्वेश निवासी पड़ियापुरा गांव के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि परिवार द्वारा बताए जा रहे अवैध संबंधों के पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रेमी के साथ बाइक से जाती हुई देखी गई थी पूजा
रणवीर की हत्या आरोपियों ने रात में ही कर दी थी। इसके बाद पत्नी पूजा, प्रेमी अर्पित के साथ बाइक से भाग निकली थी। गांव के युवक शुभम ने उन्हें देर रात लगभग 10 बजे बाइक से जाते हुए देखा था।

प्रदीप ने कोतवाली में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उसके भाई की सुनियोजित तरीके से हत्या की गई है। बताया कि रणवीर दो दिन पहले ही ट्रक से लौटा था। इसके बाद से अवैध संबंधों की बात को लेकर रोज कहासुनी हो रही थी।

रविवार देर रात पूजा ने अपने प्रेमी को बुलाया और दोनों ने मिलकर रनवीर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए रणवीर बरामदे की ओर भागा, लेकिन आरोपियों ने उसे दौड़कर पकड़ लिया और कुल्हाड़ी ने प्रहार कर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद पूजा अपने प्रेमी के साथ दो वर्षीय बेटी को लेकर भाग निकली।

रणवीर के पिता लाखन सिंह ने बताया कि बेटे की शादी वर्ष 2019 में मथुरा के वृंदावन निवासी पूजा से हुई थी। शादी के एक साल बाद ही दंपती के बीच विवाद शुरू हो गया। पूजा गर्भवती होने के दौरान मायके चली गई थी और करीब तीन साल बाद वापस लौटी। इसके बाद भी विवाद बना रहा। पंचायत में समझौते के बाद दोनों गांव से करीब 700 मीटर दूर स्थित खेत में बने अलग मकान में रहने लगे थे।

और पढ़े  अयोध्या: जमीन विवाद में युवक की गोली मारकर हत्त्या, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम

पिता लाखन सिंह ने बताया कि रणवीर ट्रक चलाता था, कई-कई दिन घर से बाहर रहता था उसकी गैरमौजूदगी में मैं घर के बाहर सोता था। रविवार को पुत्र के घर आने पर पूजा से झगड़ा शुरू कर दिया और मुझे घर जाने के लिए कहा तो मैं गांव में बने घर चला आया था।

कुल्हाड़ी से कई वार कर हत्या करने की बात सामने आई है। मृतक के भाई की तहरीर पर पत्नी व दो अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया है।
श्रीशचंद्र, एसपी देहात

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या: रामलला ने पगड़ी पहनी- हाथ में पिचकारी लिए दिखे, अलौकिक स्वरूप ने मन मोहा, अबीर-गुलाल अर्पित कर विशेष भोग लगा

    Spread the love

    Spread the loveहोली के पावन पर्व पर श्रीराम जन्मभूमि परिसर में विराजमान रामलला ने भक्तों को विशेष श्रृंगार में दर्शन दिए। पगड़ी धारण किए और हाथ में पिचकारी लिए रामलला…


    Spread the love

    2026 होली- शाहजहांपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच निकला लाट साहब का जुलूस, रंगों के साथ-साथ हुई जूता-चप्पलों की बौछार

    Spread the love

    Spread the loveशाहजहांपुर में होली पर रंगों की फुहार और जूते-चप्पलों की बौछार के बीच लाट साहब का जुलूस निकाला गया। रास्ते में कई जगह पर लाट साहब का स्वागत…


    Spread the love