मनीष सिसोदिया: पूर्व उप मुख्यमंत्री सिसोदिया की ईडी रिमांड 5 दिन के लिए बढ़ी, 1.23 लाख ईमेल डंप मिला है

मनीष सिसोदिया: पूर्व उप मुख्यमंत्री सिसोदिया की ईडी रिमांड 5 दिन के लिए बढ़ी, 1.23 लाख ईमेल डंप मिला है

राउज एवेन्यू कोर्ट ने कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की ईडी रिमांड को पांच दिन और बढ़ा दिया है। जिसके बाद अब सिसोदिया 22 मार्च तक जेल में रहेंगे। बता दें कि दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय ने आज कोर्ट में मनीष सिसोदिया को पेश किया गया था। सिसोदिया की हिरासत आज खत्म हो रही थी। ईडी ने अदालत से सिसोदिया की सात और दिन की रिमांड मांगी थी।

इससे पहले ईडी ने अदालत में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि अगर सिसोदिया की रिमांड नहीं मिली तो अब तक जो भी जांच हुई है सब बेकार हो जाएगी। वहीं, सिसोदिया के वकील ने पक्ष रखा कि पूछताछ के नाम पर एजेंसी उन्हें सिर्फ इधर-उधर बैठाती है। सात दिनों में सिर्फ 11 घंटे ही पूछताछ हुई है।

ईडी ने कोर्ट में कहा कि जांच अहम मोड़ पर है अगर अभी हिरासत नहीं मिली तो सब मेहनत बेकार जाएगी। जांच एजेंसी ने बताया कि सिसोदिया से सीसीटीवी की निगरानी में पूछताछ जारी है। 18, 19 तारीख को बयान दर्ज करने के लिए दो लोगों को बुलाया है।

वहीं, सिसोदिया का दावा है कि उनसे पूछताछ नहीं की जा रही। उनका कहना है कि भले ही मुझे रातभर बैठाओ लेकिन पूछताछ तो करो, पर ये कुछ करते ही नहीं।

और पढ़े  दिल्ली: रामलीला में रावण के साथ जलेगा 30 फुट का 'कॉकरोच' का पुतला, समिति ने बताई क्या है वजह?
  • Related Posts

    राष्ट्रपति-PM ने दीं देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं,कहा- विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें देशवासी

    आज विजयादशमी है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही इस मौके पर कामना की गई कि…

    दिल्ली: बम की धमकियों के बाद विधानसभा पर सुरक्षा का नया घेरा, बनेंगे आठ वॉच टावर, सीआरपीएफ के लिए गश्ती मार्ग

    दिल्ली विधानसभा को बम धमकियों और सुरक्षा संबंधी घटनाओं के मद्देनजर सुरक्षित बनाने के लिए सुरक्षा का नया घेरा तैयार किया जा रहा है। परिसर में आठ वॉच टावर स्थापित…