Delhi: मुख्यमंत्री , मंत्रियों, और दिल्ली के विधायकों के लिए खुशखबरी,66% बढाया गया वेतन, अब हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी |

Spread the love

Delhi: मुख्यमंत्री , मंत्रियों, और दिल्ली के विधायकों के लिए खुशखबरी,66% बढाया गया वेतन, अब हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी |

विधायकों का वेतन-भत्ता बढ़ाने को लेकर राष्ट्रपति से मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही अब दिल्ली के जितने भी विधायक हैं उनकी सैलरी 66 प्रतिशत बढ़ गई है। अब दिल्ली के विधायक को 90,000 हजार तक सैलरी मिलेगी। पहले दिल्ली के विधायकों की सैलरी 54,000 रुपये थी। वेतन वृद्धि के इस प्रस्ताव को राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद विधि, न्याय व विधायी कार्य विभाग ने वेतन बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी कर दी है। अब मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधानसभा अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष को वेतन भत्ते समेत कुल 1.70 लाख रुपये प्रतिमाह मिलेंगे जबकि पहले इन्हें 72 हजार रुपये मिलते थे। गौरतलब है कि इस वेतन वृद्धि के लिए दिल्ली विधानसभा में 4 जुलाई 2022 को प्रस्ताव पास किया गया था।

दिल्ली के विधायकों की वेतन वृद्धि को लेकर एक दिलचस्प बात सामने आई है कि इनका वेतन पूरे 12 साल बाद बढ़ा है। विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक विधायकों के बढ़े हुए वेतन की व्यवस्था 14 फरवरी 2023 से लागू होगी।

जानकारी के अनुसार पिछले साल जुलाई के महीने में अलग-अलग विधेयक पारित कर वेतन वृद्धि का प्रस्ताव गृह मंत्रालय को भेजा गया था। प्रस्वात पर विचार के बाद राष्ट्रपति ने इस पर 14 फरवरी को मंजूरी दी है, जिससे विधायकों का वेतन 66 फीसदी बढ़ा है।


Spread the love
और पढ़े  Petrol-Diesel- सरकार ने बढ़ाया पेट्रोल-डीजल और ATF निर्यात पर विंडफॉल टैक्स, नई दरें कब से लागू?
  • Related Posts

    सुप्रीमकोर्ट: 4 साल की दुष्कर्म पीड़िता का इलाज करने से किया था इनकार, अब अस्पताल भरेंगे 12 लाख जुर्माना

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को गाजियाबाद के दो निजी अस्पतालों को चार वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता की मौत के मामले में उसके परिवार को क्रमशः 10 लाख रुपये और…


    Spread the love

    नई दिल्ली में भारत-चीन की बड़ी बैठक: किन मुद्दों पर हुई बात? सीमा पर भरोसा बढ़ाने की कोशिश

    Spread the love

    Spread the loveभारत-चीन सीमा मामलों पर बातचीत और समन्वय के लिए गठित वर्किंग मैकेनिज्म फॉर कंसल्टेशन एंड कोऑर्डिनेशन (WMCC) की 36वीं बैठक 6 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित हुई।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *