महापंचायत: किसान संगठनों की कल रामलीला मैदान में महापंचायत,कई मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी

महापंचायत: किसान संगठनों की कल रामलीला मैदान में महापंचायत,कई मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी

संयुक्त किसान मोर्चा ने दिल्ली में सोमवार को किसान संगठनों की महापंचायत करने का एलान किया है। यह कार्यक्रम रामलीला मैदान में सुबह 10 से शाम 3.30 बजे तक बैठक करेगा। इस दौरान किसान एमएसपी जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी करेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा का कहना है कि केंद्र सरकार ने बीते 14 महीने में किसानों के लिए कुछ नहीं किया।

किसानों को भेजे जा रहे नोटिस
महापंचायत से पहले संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने बताया कि किसान आंदोलन के दौरान दर्ज हुए मुकदमों में यूपी के कई किसानों को पुलिस के नोटिस जा रहे हैं। यहां तक की कई किसान नेताओं को डोमेस्टिक फ्लाइट में चढ़ने नहीं दिया जा रहा है। उन्हें घंटों डिटेन कर के रखा जाता है, जिसका हम विरोध करते हैं।
32 किसान संगठन पहुंचेंगे जंतर-मंतर
कल दिल्ली के रामलीला मैदान पर होनी वाली बैठक में आगामी आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। इसमें 32 किसान संगठन भाग लेंगे। देश के कोने-कोने से किसान दिल्ली पहुंचेंगे।

और पढ़े  दिल्ली में अपराध: सोनिया विहार में बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर बरसाईं गोलियां, गई जान, सीलमपुर में भी हत्या
  • Related Posts

    राष्ट्रपति-PM ने दीं देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं,कहा- विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें देशवासी

    आज विजयादशमी है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही इस मौके पर कामना की गई कि…

    दिल्ली: बम की धमकियों के बाद विधानसभा पर सुरक्षा का नया घेरा, बनेंगे आठ वॉच टावर, सीआरपीएफ के लिए गश्ती मार्ग

    दिल्ली विधानसभा को बम धमकियों और सुरक्षा संबंधी घटनाओं के मद्देनजर सुरक्षित बनाने के लिए सुरक्षा का नया घेरा तैयार किया जा रहा है। परिसर में आठ वॉच टावर स्थापित…