हल्द्वानी: पुलिस की पिटाई से क्षुब्ध युवक ने खाया जहर,अस्पताल में भर्ती..

 

राजपुरा चौकी के पुलिस कर्मियों की कथित पिटाई और धमकाने से क्षुब्ध युवक ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। इसका पता चलने पर आननफानन में परिजन उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे। इस घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। घटना के बाद कई लोग अस्पताल पहुंचे और पीड़ित से मिले। आक्रोशित लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।

राजपुरा पड़ाव वार्ड 13 निवासी बबलू कश्यप नैनीताल रोड स्थित एक माॅल में काम करता है। बीती पांच अक्तूबर की सुबह पुलिस ने उसे राजपुरा क्षेत्र में मोबाइल व नकदी चोरी के मामले में चौकी बुलाया था। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने चौकी में उसे बुरी तरह पीटा। आठ अक्तूबर को फिर चौकी बुलाकर पिटाई की गई, इसमें उसे गंभीर चोटें आईं हैं। बीते शुक्रवार को उसे फिर चौकी में बुलाया गया तो उसने परेशान होकर शाम को घर पर जहर खा लिया। उसका सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। देर रात तक अस्पताल में बबलू का हाल जानने के लिए वार्ड 13 व 12 के लोग पहुंचते रहे। इस बीच स्थानीय निवासी युवा नेता हेमंत साहू व ध्रुव कश्यप ने पुलिस के रवैये पर रोष जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

मामले को हल्के में लेती रही पुलिस
इस मामले में बबलू की सास बबली पत्नी चेतराम निवासी राजपुरा ने शनिवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी लेकिन पुलिस ने रिसीव नहीं की। देर शाम मामला बढ़ने पर पुलिस हरकत में आई और तहरीर रिसीव की गई। इसकी जानकारी भी वार्ड के लोगों ने दी।

पीड़ित बोला, मैं निर्दोष हूं
अस्पताल में भर्ती 24 वर्षीय बबलू ने बताया कि वह दिनभर मेहनत से काम करता है। वह निर्दोष है, पुलिस ने उसे गलत उठाया। पुलिस घर से चोरी हुआ मोबाइल बरामद कर चुकी है। पुलिस उसे नकदी चोरी के झूठे मामले में फंसा रही थी।

मामले की तहरीर मिली है। आरोपों की सत्यता की जांच की जाएगी, जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
– प्रकाश चंद्र एसपी सिटी, हल्द्वानी

और पढ़े  हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर हादसे में घायल छात्र प्रांजल की मौत, अब तक तीन की जान गईं, छात्रा का जारी है उपचार
  • Related Posts

    उत्तराखंड विधानसभा सत्र: CM धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गैरसैंण में आयोजित विधानसभा का यह सत्र मौजूदा सरकार के कार्यकाल का अंतिम सत्र था। इस साल यहां विधानसभा के दो सत्र आयोजित किए गए।…

    अल्मोड़ा: प्रेमी के पहली पत्नी के पास लौटने से नाराज महिला ने किया हंगामा, पेड़ पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी

    प्रेमी के पहली पत्नी और बच्चों के पास लौटने से नाराज महिला ने मंगलवार को अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम कोर्ट में जमकर हंगामा किया। महिला ने आत्महत्या करने की धमकी भी…