टिकैत की गिरफ्तारी पर मुजफ्फरनगर में भड़का गुस्सा, कार्यकर्ताओं ने घेर लिए थाने

Spread the love

किसानों के पैदल मार्च में शामिल होने जा रहे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत को उड़ीसा के भुवनेश्वर में पुलिस ने रोक लिया और थाने ले गई। इसके विरोध में जिलेभर में संगठन के कार्यकर्ताओं ने थानों पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। किसानों की मांग है कि टिकैत के अलावा संयुक्त मोर्चा के जिन किसानों को पुलिस ने पकड़ा है, उन्हें सम्मान के साथ छोड़ दिया जाना चाहिए।

UP: Anger erupted in Muzaffarnagar over the arrest of Rakesh Tikait, workers surrounded the police station

भुवनेश्वर में किसानों के विभिन्न मुद्दों को लेकर 22 मार्च से आंदोलन चल रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधियों को भी भुवनेश्वर में सोमवार को होने वाले पैदल मार्च में शामिल होने के लिए बुलाया गया था। भाकियू प्रवक्ता कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया।
पुलिस उन्हें पहले थाने ले गई और इसके बाद गेस्ट हाउस में भेज दिया गया। उधर, टिकैत को रोके जाने की जानकारी मिलते ही कार्यकर्ताओं ने जिले के थानों पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी शहर के सिविल लाइन थाने पर कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। भाकियू नेता गौरव टिकैत ने कार्यकर्ताओं के साथ भौराकलां थाने में डेरा जमा लिया है। देर रात तक धरना प्रदर्शन जारी है।

 

इस तरह कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
मीरापुर में भाकियू के नगर अध्यक्ष सुभाषचंद धीमान, शाहपुर में भाकियू के प्रदेश महासचिव सतेंद्र प्रधान एवं जिला उपाध्यक्ष बिजेंद्र बालियान, जानसठ में ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र बालियान के नेतृत्व में पहुंचकर प्रदर्शन किया। मंसूरपुर में जिला महासचिव संजीव राठी, एहसान त्यागी के साथ कार्यकर्ता पहुंचे।

और पढ़े  फर्जी मार्कशीट और सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार,इस तरह करते थे खेल

खतौली में की गई नारेबाजी, रात तक डटे
भाकियू के एनसीआर प्रभारी कपिल सोम के साथ कार्यकर्ता खतौली थाने पहुंचे और धरना देकर बैठ गए। देर रात तक यहां पर धरना जारी रहा। सतेंद्र चौहान, सचिन चौधरी, खड़क सिंह सैनी, राहुल अहलावत, प्रवेज प्रधान, मुजम्मिल राना, अंकुश प्रधान मौजूद रहे। उधर, बुढ़ाना और फुगाना में जिला उपाध्यक्ष अनुज बालियान व तहसील अध्यक्ष संजीव पंवार के साथ कार्यकर्ता पहुंचे। सड़क पर उतरकर आंदोलन की चेतावनी दी गई। इस मौके पर अब्दुल राणा, साजिद, गुलफाम व इसरार आदि मौजूद रहे।

 

चरथावल थाने में डाल ली चारपाई
उड़ीसा में भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने चरथावल थाने में चारपाई डालकर धरना शुरू कर दिया। भाकियू एनसीआर अध्यक्ष विकास शर्मा के संयोजन में क्षेत्र के नाराज किसानों ने कहा कि जब तक भाकियू नेता की रिहाई नहीं होगी, धरना जारी रहेगा। ब्लॉक अध्यक्ष संजय त्यागी, पवन त्यागी, नीतू त्यागी, सचिन कुमार, सलमान, सरफराज, रामकुमार आदि मौजूद रहे।

थाने में चढ़ाई भट्ठी, आंदोलन की चेतावनी
जिलाध्यक्ष नवीन राठी के नेतृत्व में पुरकाजी थाने पर धरना दिया। ब्लॉक अध्यक्ष मोनू पंवार, शाह आलम गौड़, दीपक मुखिया, वंश अग्रवाल मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने यहां पर भट्ठी चढ़ाई और खाना बनाया।

 

 

किसानों की रिहाई तक आंदोलन : गौरव टिकैत
भाकियू नेता गौरव टिकैत ने कहा कि किसानों की रिहाई तक आंदोलन जारी रहेगा। किसानों की नजर भुवनेश्वर पर टिकी हुई है। जरूरत पड़ी तो सड़कों को जाम कर दिया जाएगा।

इशारा मिलते ही सड़कों पर आएंगे : राठी
भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने कहा कि कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार है। इशारा मिलते ही सड़कों पर उतरकर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। सरकार किसानों की आवाज दबाना चाहती है।

और पढ़े  Death: बिना सुरक्षा उपकरण टैंक में उतरना पड़ा महंगा, बेहोश बेटे को बचाने में पिता की मौत

Spread the love
  • Related Posts

    यूपी के एक ही परिवार में 4 लोगों की मौत,फंदे पर लटका था पति, पत्नी फर्श पर, बिस्तर पर थे मासूम

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सरवट इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के चार सदस्यों के…


    Spread the love

    सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार,भेजा गया जेल

    Spread the love

    Spread the loveसूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ और उनकी मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाले बिहार के मौलाना अब्दुल सलीम को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसे एसटीएफ ने बिहार से…


    Spread the love