अनंतनाग सड़क हादसा- डकसुम में हुआ भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौके पर ही मौत |

अनंतनाग सड़क हादसा- डकसुम में हुआ भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौके पर ही मौत |

दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के डकसुम में शनिवार को भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई है। सभी लोग किश्तवाड़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार परिवार किश्तवाड़ से सिंथन टॉप होते हुए मारवाह की ओर जा रहा था।

पुलिस ने बताया मरने वालों में पांच बच्चे, दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। इनकी पहचान कर ली गई है।

1. इम्तियाज राथर पुत्र गुलाम रसूल राथर निवासी किश्तावर, उम्र 45
2. अफरोजा बेगम पत्नी इम्तियाज अहमद राथर निवासी किश्तावर, उम्र 40
3. रेशमा पत्नी माजिद अहमद, उम्र 40
4. अरीबा इम्तियाज पुत्री इम्तियाज अहमद, उम्र 12
5. अनिया जान पुत्री इम्तियाज अहमद, उम्र 10
6. अबान इम्तियाज पुत्री इम्तियाज, उम्र 6
7. मुसैब माजिद पुत्र माजिद अहमद, उम्र 16
8. मुशैल माजिद पुत्र माजिद अहमद, उम्र 8

एक अधिकारी ने बताया कि किश्तवाड़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार मारुति स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

और पढ़े  मौसम का हाल: राजस्थान-यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, मानसून से कई राज्यों का बदला मिजाज, कहां बरसेंगे बादल?
  • Related Posts

    ब्रिक्स समिट LIVE: रूसी राष्ट्रपति पुतिन शिष्टमंडल के साथ दिल्ली पहुंचे, ब्राजील समेत कई देशों के मेहमान भी आए

    रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ब्रिक्स देशों की शिखर बैठक के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत अन्य सदस्य देशों के मेहमान भी आज राष्ट्रीय…

    सोनीपत: 2 करोड़ की रंगदारी के बाद कार्यालय पर बरसाई गोलियां, पीछा करते हुए पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़

    नंदू गैंगस्टर के नाम पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के बाद खांडा रोड स्थित कार्यालय पर फायरिंग…