Amul : अमूल दूध ने दिया अपने प्यारे ग्राहकों को झटका, 2 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए दाम।

Spread the love

देशभर में अमूल दूध का एक बड़ा और जाना-पहचाना ब्रान्ड है। सोमवार को कंपनी ने ग्राहकों को एक बड़ा झटका दिया। दरअसल, अमूल ने बाजारों में दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। नई कीमतें मंगलवार से लागू की जाएंगी।
कीमतों में इस बढ़ोतरी के बाद अब एक मार्च से अहमदाबाद और सौराष्ट्र के बाजार में अमूल गोल्ड की कीमत 60 रुपये प्रति लीटर, अमूल ताजा की कीमत 48 रुपये प्रति लीटर और अमूल शक्ति का दाम 56 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा। गौरतलब है कि करीब सात महीने पहले ही अमूल दूध के दामों में बदलाव किया गया था। अब फिर से कंपनी की ओर से ग्राहकों पर बोझ बढ़ाया गया है। कंपनी की ओर से इस संबंध में कहा गया है कि उत्पादन लागत में बढ़ोतरी हो रही है, जिसके चलते दूध की कीमतों में इजाफा करने का फैसला किया गया है।


Spread the love
और पढ़े  ईरान का दावा- अमेरिकी F-35 लाइटनिंग विमान पर इतिहास में पहला हमला
  • Related Posts

    गुरुग्राम में आज नहीं मिलेगी कैब,ड्राइवर्स की रहेगी हड़ताल, जानें क्यों सुरक्षा को लेकर सड़कों पर उतरे चालक

    Spread the love

    Spread the loveसेक्टर 46 और 38 समेत गुरुग्राम के कई हिस्सों में चालकों  ने इकट्ठा होकर अपनी चिंताओं को साझा किया। इनकी मांग है कि जिस तरह उनका वेरिफिकेशन होता है,…


    Spread the love

    LPG- गैस बुकिंग पर एक और अपडेट, कोटे से अधिक सिलिंडर के लिए देनी होगी ये जानकारी, क्या है नया नियम?

    Spread the love

    Spread the loveएलपीजी सिलिंडरों की किल्लत के बीच भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने एक नई प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन उपभोक्ताओं ने सालाना कोटे के 12 सिलिंडर रिफिल…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *