फरलो हुई खत्म : आज होगी राम रहीम के डेरे में शानदार पार्टी..

साध्वी से दुष्कर्म के मामले में सुनारिया जेल में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम की 21 दिन की फरलो रविवार को समाप्त हो जाएगी। उसे सोमवार की दोपहर 12 बजे के बाद कड़ी सुरक्षा में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस वे के रास्ते रोहतक की सुनारिया जेल ले जाया जाएगा।
राम रहीम ने 21 दिन की फरलो प्रशासन की ओर से लागू की गईं शर्तों के साथ पूरा की है। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार फरलो के नियमों का किसी तरह का उल्लंघन न करके राम रहीम ने जल्द बाहर आने का रास्ता बनाया है। कानूनी-दांव पेंच का इस्तेमाल कर वह बाहर निकलने का प्रयास करता रहेगा। कमिश्नरी की पुलिस की ओर से फर्रुखनगर सीमा तक पीसीआर व थाना प्रभारी को तैनात किया गया है। साथ ही बाबा की फरलो पूरी होने की सूचना झज्जर व रोहतक पुलिस के साथ पुलिस महानिदेशक को भी भेज दी गई है।

और पढ़े  इस दिवाली ₹6 लाख से लेकर ₹3.35 करोड़ तक की गाड़ियां लॉन्च, त्योहार पर बंपर धमाका, देखें
  • Related Posts

    राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

    राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा करीब दो साल पुराना विवाद रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया।…

    आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन…