अमृतसर- सरपंच को गोलियों से भूना,AAP विधायक के करीबी थे वल्टोहा, मैरिज पैलेस में घुसे हमलावरों ने की हत्या

Spread the love

मृतसर में आम आदमी पार्टी (आप) के सरपंच को दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया गया। हमलावरों ने सरपंच पर फायरिंग कर हत्या कर दी। तरन तारन के विधानसभा हलका खेमकरण के आप विधायक सरवण सिंह धुन्न के करीबी सरपंच जर्मल सिंह वल्टोहा की हत्या हुई है। दरअसल, विदेश बैठे गैंगस्टर प्रभदीप सिंह उर्फ प्रभ दासूवाल द्वारा छह महीने से सरपंच वल्टोहा से 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी जा रही थी। दो बार पहले भी उन पर हमला हो चुका था। रविवार को सरपंच जर्मल सिंह वल्टोहा शादी समारोह में शामिल होने के लिए अमृतसर के मेरी गोल्ड पैलेस में गए थे, यहां पैलेस में दाखिल होकर हमलावरों ने गोलियां मारकर उनकी हत्या कर दी।

जर्मल सिंह वल्टोहा आढ़त का कारोबार भी करते थे। शिअद-भाजपा गठबंधन सरकार के समय वल्टोहा गांव संधुआ से दो बार सरपंच रह चुके थे। जबकि 2022 में वे आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। खेमकरण के विधायक सरवण सिंह धुन्न के करीबियों में माने जाते सरपंच जर्मल सिंह वल्टोहा समाज सेवक भी थे।

 

वल्टोहा को छह माह के दौरान इसी क्षेत्र से संबंधित विदेश बैठे गैंगस्टर प्रभदीप सिंह उर्फ प्रभ दासूवाल द्वारा 30 लाख की रंगदारी के लिए धमकाया जा रहा था। सरपंच पर दासूवाल के गुर्गों द्वारा पहले दो हमले किए जा चुके हैं। एक हमले में उनकी आढ़त का मुनीम घायल हो गया था। जबकि दूसरे में बाल-बाल बच गए थे।

सरपंच जर्मल सिंह वल्टोहा ने पुलिस से सुरक्षा की भी मांग की थी। खेमकरण के विधायक सरवण सिंह धुन्न ने इस हत्याकांड की निंदा करते हुए अमृतसर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर से फोन पर बातचीत कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा है।


Spread the love
  • Related Posts

    33.5 डिग्री पारा: सामान्य से 7.5 डिग्री ऊपर, बढ़ने लगी गर्मी, AC-पंखे चालू; छह दिन ऐसा रहेगा मौसम

    Spread the love

    Spread the loveमार्च का दूसरा हफ्ता शुरू होते ही गर्मी ने भी अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। दिन में तेज धूप चूभने लगी है। इतना ही नहीं अब…


    Spread the love

    महंगी पड़ी विदेश की लालसा-  जाली शादी कर युवकों से ठगे 70 लाख से ज्यादा, पुलिस ने महिला समेत 2 को पकड़ा

    Spread the love

    Spread the loveपंजाब में विदेश जाने का सपना कई परिवारों के लिए उम्मीद की किरण बन जाता है, लेकिन कई बार यही सपना उन्हें बर्बादी के कगार तक भी पहुंचा…


    Spread the love