उत्तराखंड पूर्व अफ़सर की कोठी से 50 करोड़ की चोरी करने की जांच करने अमिताभ ठाकुर पहुंचे नैनीताल!

 

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर तथा डॉ नूतन ठाकुर ने भीमताल, नैनीताल आकर कथित रूप से यूपी के एक पूर्व नौकरशाह के बंगले से 50 करोड रुपए चोरी होने के प्रकरण में जानकारी हासिल की,उन्होंने कहा कि आसपास के तमाम लोगों ने उन्हें जिस बंगले पर पहुंचाया, उस बंगले के केयरटेकर द्वारा एक महिला से बात कराई गई. बातचीत में महिला ने बताया कि उक्त बंगला उनका है और रिटायर्ड आईएएस अफसर के बारे में बताया कि वह उनके समधी हैं.

अमिताभ और नूतन ठाकुर ने कहा कि आसपास के लोगों ने चोरी होने तथा सादे में पुलिस के आने की बात बताई.

उन्होंने कहा कि इन जानकारियों के बाद मामले की जांच और अधिक आवश्यक हो जाती है. अतः उन्होंने इन सभी प्राप्त हुई जानकारियों को उत्तराखंड तथा यूपी के डीजीपी को भेजते हुए इन समस्त तथ्यों की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है!

और पढ़े  देहरादून: BJP प्रदेश कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, तीरथ सिंह रावत के स्वागत कार्यक्रम में हुए शामिल
  • Related Posts

    देवप्रयाग में हादसा: केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी में खाई में गिरी

    केदारनाथ धाम के दर्शन कर वापस लौट रहे राजस्थान के श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में एक श्रद्धालु…

    उत्तराखंड मौसम- दून समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 81 ग्रामीण मार्ग समेत 108 सड़कें बंद

    प्रदेश के अधिकतर जिलों में रविवार को भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी और चमोली जिलों में भारी बारिश होने का यलो अलर्ट…