हल्द्वानी- समापन समारोह में अमित शाह का आगमन बनेगा यादगार, आज मुख्यमंत्री धामी ने गृहमंत्री के आने से पहले किया निरीक्षण, तैयारियों का लिया जायजा, कल है समापन समारोह 

Spread the love

38वें राष्ट्रीय खेल कराने की उपलब्धि और अब 14 फरवरी को समापन समारोह में गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि। इसी कारण सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान सीएम धामी ने फेंसिंग के विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए। इस दौरान खेल मंत्री रेखा आर्या भी मौजूद रही। शुक्रवार को होने वाले समापन समारोह की तैयारी के चलते कलाकार श्वेता माहरा ने भी साथियों के साथ रिहर्सल किया।

1980 कार, 995 बसों और 50 बाइक के लिए बनाए पार्किंग स्थल
परिवहन विभाग ने नेशनल गेम्स के समापन समारोह में आने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग की पूरी व्यवस्था कर ली गई है। शहर के अंदर 16 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। इन पर 1980 कारें, 995 बसें और 50 बाइक खड़ी की जा सकेंगी।

परिवहन विभाग ने वीवीआईपी के लिए स्टेडियम के 1.3 किलोमीटर के दायरे में छह पार्किंग स्थल बनाए हैं। इनमें से पहली पार्किंग नंबर एक नवाबखेड़ा में है, जो कार्यक्रम स्थल से 1.30 किलोमीटर दूर है। वहां 250 कार खड़ी होंगी। पार्किंग नंबर दो 850 मीटर दूर देवी मंदिर है, जहां 120 कारें खड़ी होंगी। इसी प्रकार 700 मीटर दूर पार्किंग नंबर तीन (पेट्रोल पंप परिसर) में 350 कारें, 350 मीटर दूर 50-50 मार्ट में 100 कारें, पार्किंग-पांच (जू डायरेक्टर आफिस), जो 70 मीटर दूर है, यहां 80 कारें खड़ी होंगी। पार्किंग नंबर छह 350 मीटर दूर आईएसबीटी पर रहेगी, वहां 250 कारों की क्षमता है।

और पढ़े  उत्तराखंड: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM धामी, हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के लिए 325 करोड़ की सहायता का किया अनुरोध

आरटीओ प्रशासन संदीप सैनी ने बताया कि स्टेडियम के अंदर तीन वीवीआईपी पार्किग हैं। इसमें ए-नियर गेट नंबर एक में 230 कार, बी-नियर प्रैक्टिस पिच में 50 कारें और सी-गेट नंबर दो में 100 कारें खड़ी होंगी। मीडिया के लिए 300 मीटर दूर आईएसबीटी की पार्किंग है। यहां 100 कार और 50 बाइक खड़ी होंगी। बसों के लिए भी पार्किंग की व्यवस्था की गई है। बस एवं शटल सेवा में चढ़ने व उतरने के लिए 350 मीटर दूर आईएसबीटी पार्किंग है, यहां 25 बसें खड़ी होंगी।

दो किलोमीटर दूर आरटीओ फिटनेस सेंटर के पार्किंग स्थल पर 400 बसें, 1.6 किलोमीटर दूर जू पार्किंग में 350 कारें, एमबी इंटर कॉलेज में 400 बसें, नगर निगम इंटर कॉलेज (काठगोदाम) में 150 बस और ठंडी सड़क बस पार्किंग में 20 बसें खड़ी होंगी।


Spread the love
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    टिहरी- ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर हादसा-: डाबरी गांव के पास सड़क पर पलटी बस, 5 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

    Spread the love

    Spread the loveऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। डाबरी गांव के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच…


    Spread the love