हल्द्वानी- 8 IPS 2 हजार सुरक्षाकर्मी रहेंगे तैनात, स्टेडियम के साथ ही पूर शहर में रखी जा रही नजर

 

हल्द्वानी में नेशनल गेम्स के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आ रहे गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा घेरा काफी मजबूत रहेगा। हल्द्वानी शहर 14 फरवरी को अलर्ट मोड पर रहेगा। गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम कार्यक्रम स्थल पर सबसे कड़ी सुरक्षा रहेगी। इस पूरी व्यवस्था में विभिन्न प्वाइंट पर आठ आईपीएस अधिकारी सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। दो हजार से ज्यादा सुरक्षा कर्मी चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे।

गृहमंत्री की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने विभाग ने पूरी कार्य योजना बनाई है। एक तरफ गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की सुरक्षा तो दूसरी ओर आसपास के इलाकों पर भी पुलिस की नजर रहेगी। स्टेडियम में अनधिकृत किसी भी व्यक्ति का प्रवेश निषेध रहेगा। पास की व्यवस्था है। ऐसे में एसडीएम कार्यालय से जारी पास लेकर प्रवेश कर सकते हैं। पार्किंग निर्धारित है तो आयोजन स्थल पर सुरक्षा जांच के लिए कई घेरों से गुजरना भी पड़ेगा।

अगर नहीं पहुंचे तो देखिए सजीव प्रसारण
जिला प्रशासन ने समापन समारोह के लाइव प्रसारण के लिए चिह्नित स्थानों पर व्यवस्था बनाई है। प्रमुख चौराहों पर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। तय स्थानों पर भी समारोह का आनंद ले सकते हैं।

संदिग्ध की दें सूचना
किसी भी संदिग्ध की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 9412087770 के जरिये दी जा सकती है। हालांकि यह भी ध्यान देना होगा कि काेई भ्रामक सूचना न दें, नहीं तो कार्रवाई तय है।

शहर के होटलों पर पुलिस की नजर
स्टेडियम के आसपास तो पुलिस सक्रिय है ही, साथ ही शहर के होटलों को भी चेक किया जा रहा है। खासकर ऐसे लोग जो पिछले तीन से चार दिन से इसमें रुके हैं। संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश होटल, ढाबों, सार्वजनिक स्थानों के अलावा भीड़-भाड़ वाले स्थानों, रोडवेज, बस, टैक्सी, टैम्पो में भी की गई।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश से मानसून की विदाई, मौसम हुआ सुहाना, अगले हफ्ते फिर बारिश और बर्फबारी के आसार

बम निरोधी दस्ता भी तैनात
बम निरोधी दस्ते को तैनात किया जा चुका है। इसके अलावा डॉग स्क्वॉड भी लगातार भ्रमण पर हैं। 14 फरवरी को यह अलर्ट मोड पर रहेंगे।

यह है सुरक्षा घेरा
पुलिस अधीक्षक – 9
अपर पुलिस अधीक्षक – 9
डिप्टी एसपी – 23
निरीक्षक- 75
उप निरीक्षक व अपर एसआई – 250
हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल – 800
पीएसी – 04 कंपनी
सीएपीएफ- 03 कंपनी
होमगार्ड जवान- 150

 

गृ़हमंत्री की सुरक्षा चुस्त रहेगी। चेकिंग प्वाइंट भी बना दिए गए हैं। जिन्हें पास जारी किए गए हैं, उनकी सूची चेकिंग करने वाली टीम के पास रहेगी। सुरक्षा को लेकर कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा। – प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी

  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…