Amit Shah: 7 मार्च को हरिद्वार आएंगे अमित शाह, करेंगे जन संवाद और विकास कार्यों की समीक्षा

Spread the love

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सात मार्च को हरिद्वार आएंगे। वह जन संवाद और प्रदेश सरकार की ओर से किए गए विकास कार्याें की समीक्षा करेंगे।

मंगलवार को अमित शाह के प्रस्तावित दौरे को लेकर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, डीजीपी दीपम सेठ, गृह सचिव शैलेश बंगोली, गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने अधिकारियों के साथ हरिद्वार के बैरागी कैंप का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इसके बाद मुख्य सचिव ने डामकाेठी में अधिकारियों की बैठक लेकर दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, आईजी योगेंद्र सिंह रावत, मेलाधिकारी सोनिका, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, महानिदेशक सूचना बंसीधर तिवारी, एमडी सिडकुल सौरभ गहरवार, पुलिस उप महानिरीक्षक अपराध और कानून व्यवस्था धीरेंद्र सिंह गुंज्याल, मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्रा, अपर निर्देशक सूचना आशीष त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान आदि मौजूद रहे।


Spread the love
और पढ़े  नैनीताल में आठ मोटर मार्ग बंद, छह भवन क्षतिग्रस्त,DDMA की बारिश से हुए नुकसान की रिपोर्ट अनुसार
  • Related Posts

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love

    जहां सबसे अधिक वोट काटने के आवेदन, वहां मंडलायुक्त करेंगे जांच, बैठक में SIR पर समीक्षा

    Spread the love

    Spread the loveमुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी…


    Spread the love