Amit Shah: गृहमंत्री अमित शाह ने गायत्री तीर्थ पर किए अखंड ज्योति के दर्शन, CM धामी रहे साथ में मौजूद

गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर हरिद्वार पहुंचे हैं। आज उन्होंने पतंजलि योगपीठ, महर्षि दयानंद ग्राम में पतंजलि इमरजेंसी एण्ड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। इसके बाद अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से आयोजित शताब्दी समारोह में पहुंचे। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

गृह मंत्री अमित शाह आज बृहस्पतिवार को हरिद्वार में अलग-अलग तीन कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचे। बुधवार की देर शाम वह हरिद्वार पहुंचे थे। जूना अखाड़ा महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी ने उनका स्वागत किया और भेंट की।

पतंजलि योगपीठ, महर्षि दयानंद ग्राम में पतंजलि इमरजेंसी एण्ड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने गायत्री तीर्थ पर ‘अखंड ज्योति’ के दर्शन किया।

 

इसके बाद माता भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी एवं अखंड दीप शताब्दी वर्ष पर गायत्री परिवार की ओर से आयोजित शताब्दी वर्ष समारोह 2026 में बैरागी द्वीप कनखल में पहुंचे। इन तीनों कार्यक्रमों के दौरान प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। गृह मंत्री के आगमन के चलते जनपद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल के अलावा अन्य एजेंसियां तैनात हैं।

और पढ़े  हरिद्वार: हैप्पी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 300 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद आया सच सामने
  • Related Posts

    उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए 8 पदों पर भर्ती का मौका, 28 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन

    अगले साल शुरू होने वाली चारधाम यात्रा की तैयारियों के तहत उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) ने चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन के ऋषिकेश कार्यालय के लिए आठ पदों…

    AIIMS नियुक्ति फर्जीवाड़ा: पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने आउटसोर्स एजेंसी का कार्यालय खंगाला, मैनेजर की गिरफ्तारी संभव

    एम्स के किच्छा सेटेलाइट सेंटर में नौकरी लगाने के नाम पर कथित तौर पर फर्जी नियुक्तिपत्र जारी करने और अभ्यर्थियों से धनराशि की मांग किए जाने के मामले में पुलिस…