बवाल के बीच UP में स्मार्ट मीटर बदलने पर रोक, तकनीकी कमेटी की रिपोर्ट आने तक काम पर विराम

प्रदेश में स्मार्ट मीटर बदलने पर रोक लगा दी गई है। यह रोक तकनीनी कमेटी की रिपोर्ट आने तक के लिए लगाई गई है। लेकिन नए कनेक्शन स्मार्ट प्रीपेड मीटर के जरिए ही दिए जाएंगे। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के मीटर को बदला जा रहा है। अब तक कुल 78 लाख स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, जिसमें 70.50 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए गए हैं।

 

उपभोक्ताओं का आरोप है कि मीटर बदलते समय उनकी अनुमति नहीं ली गई। बिजली कर्मियों ने मनमानी तरीके से प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगा दिया। इस मामले को लेकर पूरे प्रदेश में बवाल चल रहा है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा की। मुख्यमंत्री के निर्देश पर 12 अप्रैल को तकनीकी कमेटी का गठन किया गया। इस बीच विभिन्न स्थानों पर उपभोक्ता आंदोलन भी शुरू कर दिए हैं।

ऐसे में शनिवार रात पवार कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने स्मार्ट मीटर बदलने का कार्य रोकने का आदेश दिया है। उन्होंने सभी निगमों के प्रबंध निदेशको को निर्देशित किया है कि जब तक तकनीकी कमेटी की रिपोर्ट नहीं आ जाती है तब तक स्मार्ट मीटर बदलने का कार्य रोक दिया जाए। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद आगे निर्णय लिया जाएगा।

नए कनेक्शन प्रीपेड स्मार्ट मीटर से
पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष डॉ आशीष गोयल ने बताया कि नए कनेक्शन स्मार्ट मीटर के जरिए ही दिए जाएगा। ये सभी कनेक्शन प्रीपेड मोड में दिए जाएंगे। किसी भी उपभोक्ता का कनेक्शन नहीं रोका जाएगा।

और पढ़े  काशी विश्वनाथ धाम में विशेष पूजा: CM योगी और रक्षामंत्री ने बांटा केक, नायडू व चिराग पासवान भी रहे मौजूद
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…