Marksheet- यूपी बोर्ड की मार्कशीट होगी 16 सिक्योरिटी फीचर से लैस, ना पानी में गलेगी और ना फटेगी

उत्तरप्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को दी जाने वाली मार्कशीट में इस बार कई सुरक्षात्मक अहम बदलाव किए हैं। नई व्यवस्था के तहत तैयार की जा रही मार्कशीट पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और टिकाऊ होगी।

 

इस बार मार्कशीट में कई आधुनिक सुरक्षा फीचर शामिल किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य फर्जी मार्कशीट बनाने की कोशिशों पर रोक लगाना है। नई मार्कशीट न केवल मजबूत होगी बल्कि पानी से खराब भी नहीं होगी और इसमें किसी प्रकार की छेड़छाड़ करना आसान नहीं होगा।

बोर्ड ने यह भी तय किया है कि छात्रों को जारी की जाने वाली मार्कशीट में सुरक्षा और गुणवत्ता से जुड़े कई नए प्रावधान लागू किए जाएंगे। मार्कशीट पर स्टूडेंट का नाम, अंक लिखे होंगे। छात्र के माता-पिता का नाम हिंदी और अंग्रेजी भाषा में लिखा होगा

मार्कशीट में होंगे 16 सुरक्षा फीचर

इस बार जारी की जाने वाली मार्कशीट में लगभग 16 तरह के सुरक्षा फीचर शामिल किए जाएंगे। इनमें से कुछ फीचर ऐसे होंगे जिन्हें सामान्य आंखों से देखा जा सकेगा, जबकि कुछ को पहचानने के लिए विशेष उपकरणों जैसे यूवी किरणों या लेंस की जरूरत पड़ेगी। इन सुरक्षा उपायों का उद्देश्य मार्कशीट की प्रमाणिकता को मजबूत करना है।

नई मार्कशीट में सिक्योरिटी कोडिंग और होलोग्राम सुरक्षा भी शामिल की जाएगी। इसके अलावा इसमें विशेष वॉटरमार्क और रेनबो प्रिंटिंग का उपयोग किया जाएगा, जिससे इसकी पहचान और अधिक विशिष्ट हो सकेगी। बोर्ड का मानना है कि इन तकनीकों के इस्तेमाल से मार्कशीट की नकल करना लगभग असंभव हो जाएगा।

और पढ़े  लिव-इन का खौफनाक अंत: शिवा के जिस्म पर लिपस्टिक और बर्बरता के निशान, सचिवालय पास लगी ऑडी कार से गहराया सस्पेंस

ना पानी में गलेगी, ना फटेगी

नई मार्कशीट को पहले की तुलना में अधिक टिकाऊ बनाने पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। इसे इस तरह तैयार किया जा रहा है कि इसे आसानी से फाड़ा नहीं जा सकेगा। यह नॉन-टीयरएबल यानी फटने से सुरक्षित होगी। साथ ही इसे वॉटरप्रूफ बनाया जा रहा है, ताकि पानी लगने पर भी यह खराब या गल न सके।

नॉन-डिग्रेडेबल होगी मार्कशीट

मार्कशीट में किसी तरह की ओवरराइटिंग भी संभव नहीं होगी। इसके अलावा इसे नॉन-डिग्रेडेबल बनाया जा रहा है, जिससे समय के साथ इसकी गुणवत्ता पर असर नहीं पड़ेगा। मार्कशीट का आकार भी बदला गया है। अब इसे ए-4 साइज में तैयार किया जाएगा, जो पहले की तुलना में थोड़ा लंबा होगा।

 यूपी बोर्ड रिजल्ट देखने का तरीका

यहां बताए चरणों का पालन करके 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी अपना रिजल्ट अमर उजाला की वेबसाइट पर ही देख सकेंगे। रिजल्ट पेज का सीधा लिंक भी नीचे दिया गया है:

  • सबसे पहले अमर उजाला वेबसाइट के रिजल्ट अनुभाग में जाएं।
  • इसके बाद, विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से यूपी बोर्ड चुनें, यह आपको सूची में थोड़ा नीचे मिलेगा।
  • अब 10वीं कक्षा के छात्र 10वीं वाले लिंक पर और 12वीं के छात्र 12वीं वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगे गए क्रेडेंशियल (पंजीकरण संख्या/रोल नंबर/रोल कोड आदि) दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।
  • आप चाहें तो डाउनलोड बटन की मदद से अपनी ऑनलाइन मार्कशीट को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
  • Related Posts

    ग्रेटर नोएडा- पति-पत्नी, तीन बच्चों की गई जान: नूडल्स खाने के बाद एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

    ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र के नगला श्री पदम गांव में शनिवार को एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत से हड़कंप मच गया। मृतकों में पति-पत्नी और उनके…

    UP- प्रदेश में डॉक्टरों को बड़ी राहत, इलाज में लापरवाही पर तुरंत गिरफ्तारी नहीं, पहले मेडिकल बोर्ड करेगा जांच

    प्रदेश में चिकित्सकीय लापरवाही के मामले में अब पुलिस सीधे आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार नहीं कर सकेगी। इसके लिए पहले जिला और प्रदेश स्तरीय मेडिकल बोर्ड जांच करेगा। जांच रिपोर्ट…