लंबा खिंच सकता है अमेरिका-ईरान युद्ध?: हमलों में सातवें अमेरिकी सैनिक की मौत, ट्रंप दे चुके हैं तेहरान को खुली धमकी

Spread the love

श्चिम एशिया में जारी ईरान युद्ध के बीच अमेरिका को एक और बड़ा झटका लगा है। हमले में घायल हुए एक अमेरिकी सैनिक की मौत हो गई है। इसके साथ ही इस युद्ध में मारे गए अमेरिकी सैनिकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। अमेरिकी सैन्य कमान अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने बताया कि यह सैनिक 1 मार्च को सऊदी अरब में अमेरिकी सैनिकों पर हुए हमले के दौरान गंभीर रूप से घायल हुआ था। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सैनिक की पहचान फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है, क्योंकि उसके परिवार को आधिकारिक सूचना देना अभी बाकी है।

 

सऊदी अरब के सैन्य अड्डे पर हुआ था हमला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हमला सऊदी अरब के एक सैन्य अड्डे पर हुआ था, जहां अमेरिकी सैनिक तैनात थे। हमले के दौरान सैनिक को गंभीर चोटें आई थीं और उसे इलाज के लिए मेडिकल सुविधा में स्थानांतरित किया गया था। अमेरिकी सैन्य अधिकारियों के मुताबिक, ईरानी शासन के शुरुआती हमलों के दौरान घायल हुए एक अमेरिकी सैनिक की मौत हो गई है। क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान अभी भी जारी हैं।

कुवैत में तैनात नेशनल गार्ड अधिकारी की भी मौत
इसी बीच अमेरिका के रक्षा विभाग अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) ने कुवैत में तैनात एक नेशनल गार्ड अधिकारी की मौत की भी पुष्टि की है। 46 वर्षीय मेजर सोरफली डेवियस, जो न्यूयॉर्क के क्वींस इलाके के कैम्ब्रिया हाइट्स के रहने वाले थे, 6 मार्च को कुवैत के कैंप ब्यूहरिंग में एक मेडिकल इमरजेंसी के दौरान मृत पाए गए। वह न्यूयॉर्क की 42वीं इन्फैंट्री डिवीजन के मुख्यालय बटालियन में तैनात थे। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना गैर-युद्ध संबंधी कारणों से हुई, हालांकि मौत के सटीक कारण की जांच अभी जारी है।

ट्रंप दे चुके हैं तेहरान को खुली धमकी
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर सबसे बड़ा हमला करने का एलान किया था। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इसी का संकेत देते हुए बी 52 बॉम्बर्स का एक वीडियो भी साझा किया था। डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा कि तेहरान के बिना शर्त सरेंडर करने तक अमेरिका के हमले जारी रहेंगे। जबकि ईरान की नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी अली लारीजानी ने कहा है कि ईरान अपने लीडर के खून का बदला लेगा। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी दी कि उन्हें सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की हत्या की कीमत चुकानी होगी।

पश्चिम एशिया में कई मोर्चों पर बढ़ा संघर्ष
पिछले महीने के अंत से अमेरिका, ईरान और इस्राइल के बीच तनाव तेजी से बढ़ा है। दोनों पक्षों के बीच लगातार हमले और जवाबी कार्रवाई हो रही है, जिससे पूरा पश्चिम एशिया क्षेत्र संघर्ष की चपेट में आ गया है। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि ईरान की ओर से कई देशों में मौजूद सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है, जहां अमेरिकी सैनिक तैनात हैं। इससे अमेरिकी सेना को लगातार खतरा बना हुआ है।

और पढ़े  त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने पुलिस मुख्यालय में आत्महत्या की, UP के बागपत के रहने वाले थे

सैन्य विशेषज्ञों का मानना है कि जैसे-जैसे संघर्ष बढ़ रहा है, वैसे-वैसे अमेरिकी और अन्य देशों के सैनिकों के हताहत होने का खतरा भी बढ़ सकता है। अमेरिकी सैन्य नेतृत्व ने चेतावनी दी है कि क्षेत्र में चल रहे सैन्य अभियानों के कारण आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।


Spread the love
  • Related Posts

    शराबी ने थाने से उड़ाई पुलिस की बोलेरो, 8 लोगों को रौंदा; अब टीआई ने मामले में तोड़ी चुप्पी

    Spread the love

    Spread the loveपन्ना जिले के रैपुरा थाने में बुधवार 22 जुलाई को हुई घटना को लेकर आखिरकार थाना प्रभारी स्मिता सिंह बघेल ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए पूरा घटनाक्रम स्पष्ट किया।…


    Spread the love

    West Asia- ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया, सऊदी ने यमन में बरसाए बम

    Spread the love

    Spread the loveईरान पर अमेरिकी सेना के हमलों का दायरा बढ़ गया है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि फिलहाल युद्ध रोकने…


    Spread the love