बेबी ग्रोक: बच्चों के लिए एलन मस्क ने लॉन्च किया बेबी ग्रोक,यहां ‘गंदी भाषा’ में नहीं होगी बात

Spread the love

 

पने बोल्ड और विवादास्पद एआई साथियों एनी, रुडी और वैलेंटाइन को लॉन्च कर चर्चा में आए एलन मस्क अब एक बिल्कुल अलग दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। उन्होंने घोषणा की है कि अब वे बच्चों के लिए सुरक्षित और उपयुक्त AI चैटबॉट ‘बेबी ग्रोक’ (Baby Grok) लॉन्च करेंगे। यह घोषणा ऐसे समय आई है जब ग्रोक के मौजूदा AI किरदारों को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना हो रही थी।

एलन मस्क ने ‘बेबी ग्रोक’ को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन इतना तय है कि यह एक बच्चों के लिए फ्रेंडली वर्जन होगा यानी न कोई वल्गर भाषा, न आपत्तिजनक बातों की गुंजाइश। यह कदम एक तरह का डैमेज कंट्रोल माना जा रहा है, क्योंकि ग्रोक के पहले के एडल्ट वर्जन ने काफी विवाद खड़े कर दिए थे।

 

 

ग्रोक के मौजूदा AI साथी: बेशर्मी और विवादों की कहानी

  1. एनी (Ani): एनी एक एनीमे-शैली की फीमेल चैटबॉट है, जो गॉथिक कॉर्सेट पहनती है और बातचीत के दौरान इंटिमेट या फ्लर्टिंग टोन में उतर जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैसे-जैसे यूजर उससे ज्यादा बातचीत करते हैं, वह वर्चुअल लिंजरी जैसी रूपरेखाओं में प्रकट होने लगती है।

 

  1. रुडी (Rudi): एक रेड पांडा के रूप में बनाया गया, रुडी की शख्सियत दो भागों में बंटी हुई है, एक तरफ वह मजाकिया और प्यारा है, तो दूसरी तरफ गालियां देने वाला और गुस्सैल।

 

  1. वैलेंटाइन (Valentine): यह AI साथी क्रिश्चियन ग्रे और एडवर्ड कुलन जैसे काल्पनिक लेकिन विवादास्पद पुरुष किरदारों से प्रेरित है। इसका अंदाज भावनात्मक कंट्रोल और टॉक्सिक रिलेशनशिप को ग्लैमराइज करता है। इन सभी किरदारों को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि ये युवाओं और बच्चों के लिए गलत संदेश दे सकते हैं, जिससे मनोरंजन और जिम्मेदार AI डिजाइन की सीमाएं धुंधली होती जा रही हैं।
और पढ़े  5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान,चार राज्यों में एक, बंगाल में दो चरणों में मतदान...

Spread the love
  • Related Posts

    आज अलविदा जुमा: 26 साल बाद रमजान में पांच जुमे का संयोग, इबादत-दुआ और नेकी का खास मौका

    Spread the love

    Spread the loveइस बार रमजान का महीना एक खास और दुर्लभ संयोग लेकर आया है। 26 साल बाद ऐसा मौका आया है जब पूरे रमजान में पांच जुमे पड़ रहे…


    Spread the love

    असम में CM हिमंत बिस्वा सरमा ने रोड शो कर दिखाई ताकत,इस सीट से दाखिल करेंगे अपना नामांकन

    Spread the love

    Spread the loveअसम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा आज नामांकन पर्चा भरेंगे। इससे पहले उन्होंने कामरूप मेट्रो से विधानसभा कार्यालय की ओर अपना रोड शो किया. इसे शक्ति प्रदर्शन के…


    Spread the love