ऐसी दुश्मनी: कोबरा से लड़ाई में क्यों जीत जाता है नेवला? कैसे जहर के हमले को कर देता है बेअसर, जानकर हो जाएंगे हैरान

Spread the love

 

सांप और नेवला के बीच ऐसी दुश्मनी है कि दोनों एक दूसरे को देखते ही आगबबूला हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर सांप और नेवले की लड़ाई के वीडियो देखने को मिलते हैं। दोनों की लड़ाई में कभी सांप की, तो कभी नेवले की जीत होती है। नेवला कोबरा जैसे सांप को भी हरा देता है, क्योंकि नेवले के आगे सांप अधिक देर तक टिक नहीं पाते हैं। सांप और नेवले की दुश्मनी के पीछे खास वजह है।

क्यों है सांप और नेवला की दुश्मनी? 

कुछ लोगों का मानना है कि सांप और नेवले के बीच प्राकृतिक दुश्मनी है। इसलिए दोनों एक दूसरे को मारना चाहते हैं कि वो जिंदा रह सकें। दरअसल, दोनों के बीच दुश्मनी इस बात को लेकर है कि सांप हमेशा नेवले के बच्चों का शिकार कर लेता है, क्योंकि उसे वो खाने के तौर पर काफी पसंद होते हैं। यही वजह है कि नेवला अपने बच्चों की रक्षा के लिए सांप को देखते ही उसपर हमला कर देता है। नेवला काफी तेज और चालाक होता है।

 

क्यों सांप से जीत जाता है नेवला? 

सांप और नेवले की लड़ाई आपने भी देखी होगी। आपने यह जरूर देखा होगा कि सांप नेवला से भागने की कोशिश करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादातर सांप से लड़ाई में नेवले की ही जीत क्यों होती है?

 

आज हम आपको अपनी खबर में बताते हैं। भ्रांति है कि भारतीय भूरे रंग वाले नेवले पर सांप के जहर का कोई असर नहीं होता है। लेकिन असल में यह सच नहीं है। अगर सांप नेवले को काट ले, तो उस पर जहर का असर कुछ समय बाद होता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि नेवले के शरीर में एसिट्लोक्लिन रिफ्लेक्स होता है, जो सांप के जहर में मौजूद न्यूरोटॉक्सिन से उसे बचा लेता है। हालांकि, नेवला सांप से अधिक फुर्तीला होता है, ऐसे में वह सांप से खुद को बचा लेता है।

और पढ़े  HIV- एचआईवी से बचाव के लिए पहली बार लेनाकैपाविर इंजेक्शन को मंजूरी, किन लोगों को मिलेगा फायदा?

 

दरअसल, नेवला सांप से लड़ने में एक खास तकनीक का इस्तेमाल करता है। दरअसल, कोबरा जैसे खतरनाक सांप से बचने के लिए नेवला तेज गति से बार-बार छलांग लगाता है और खुद को बचाता है। सबसे खास बात यह है कि नेवला सांप के सिर को दबोचता है, जिससे सांप कुछ नहीं कर पाता है।

नेवला फुर्तीला होने की वजब से सांप से लड़ाई में जीत जाता है। अगर सांप काटता भी है, तो उस पर तुरंत जहर का असर नहीं होता है। अगर कोबरा और करैत जैसे जहरीले सांप नेवले को कांट लें, तो उसकी कुछ समय मौत हो जाती है।


Spread the love
  • Related Posts

    ममता की बढ़ी मुश्किलें: ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज, हाईकोर्ट के आदेश के उल्लंघन का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी के छात्र संगठन तृणमूल छात्र परिषद के आयोजकों के खिलाफ हेस्टिंग्स थाने में मामला दर्ज किया गया है।…


    Spread the love

    अंकित बालियान हत्याकांड: ‘चुप हूं, इसका मतलब यह नहीं कि…’, इसलिए तो न लिखी अंकित की हत्या की पटकथा

    Spread the love

    Spread the loveहरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस ने दो शूटरों को दबोच लिया है। पता चला है कि इस वारदात को हरियाणा के पानीपत और करनाल के शूटरों…


    Spread the love